मिडिल ईस्ट में जंग के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान और उसके सहयोगियों की प्रतिक्रिया से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है. दुनिया भर की नजर इस टकराव पर टिकी हुई है,लेकिन इंटरनेट की दुनिया में इसी बीच एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया यूजर्स किम जोंग उन को लेकर मजेदार मीम्स बना रहे हैं.कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि इस पूरे संघर्ष को शायद सबसे ज्यादा 'मिस' करने वाला नेता वही हैं.
‘जब आपके पास सबसे खतरनाक खिलौने हों…’
सोशल मीडिया पर एक मीम काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें किम जोंग उन की तस्वीर के साथ एक लाइन लिखी है.यानी आपके पास दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार हों, लेकिन कोई आपको खेलने के लिए बुलाए ही नहीं.
आइये देखते हैं कुछ मजेदार मीम्स
इंटरनेट यूजर्स इस लाइन को उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत से जोड़कर देख रहे हैं. उनका कहना है कि मिसाइल परीक्षण और परमाणु हथियारों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाला देश इस बड़े टकराव में कहीं दिखाई नहीं दे रहा.
सोशल मीडिया पर ‘FOMO’ की चर्चा
जैसे-जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हमलों की खबरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी शुरू हो गई कि किम जोंग उन शायद इस पूरे घटनाक्रम को सिर्फ देख रहे होंगे. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें शायद FOMO यानी Fear of Missing Out हो रहा होगा,यानी दुनिया के बड़े टकराव में उनका नाम नहीं आ रहा.
एक और मीम भी खूब वायरल
इंटरनेट पर एक और मीम तेजी से शेयर किया जा रहा है. इसमें किम जोंग उन आसमान की ओर देखते हुए दिखाई देते हैं.कैप्शन में लिखा गया है कि उन्हें लगा कोई मिसाइल उत्तर कोरिया की ओर आ रही है, लेकिन बाद में पता चला कि वह सिर्फ टूटता हुआ तारा था.
कैसे शुरू हुआ यह टकराव
दरअसल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर संयुक्त हवाई हमले किए थे.इन हमलों में ईरान के सैन्य ठिकानों, सरकारी इमारतों और कई शीर्ष नेताओं के परिसरों को निशाना बनाया गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी. बताया गया कि उनके साथ उनके परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए.
अमेरिका और इजरायल का क्या कहना है
अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु क्षमताओं को कमजोर करने के लिए की गई.वहीं इजरायल ने दावा किया कि उसके हमलों से ईरान की सैन्य कमान और रिवोल्यूशनरी गार्ड के कई अहम ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है.हालांकि दिलचस्प बात यह है कि इतने गंभीर हालात के बीच भी इंटरनेट पर लोग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मीम्स बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
aajtak.in