प्रशांत किशोर जीते, अब '5 बीघा जमीन' देने वाले शख्स को खोज रहे लोग!

जन सुराज की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया है. इसमें एक शख्स ने ऐसा वादा किया था, जिसे याद दिलाते हुए अब लोग उसका नाम और पता पूछ रहे हैं. आखिर कौन है ये व्यक्ति और क्या था उसका दावा?

Advertisement
वीडियो में वह खुद को प्रशांत किशोर का बचपन का स्कूल साथी बताता है (Photo:X/@AmKu-Brief) वीडियो में वह खुद को प्रशांत किशोर का बचपन का स्कूल साथी बताता है (Photo:X/@AmKu-Brief)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े पुराने वीडियो और दावे फिर वायरल होने लगे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो में एक शख्स दावा करता नजर आता है कि अगर जन सुराज चुनाव जीतती है तो वह 5 बीघा जमीन दे देगा. अब नतीजे आने के बाद लोग उसी शख्स को सोशल मीडिया पर ढूंढ़ रहे हैं.

Advertisement

X (पहले ट्विटर) पर @Thebihar_in नाम के अकाउंट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस आदमी का नाम-पता बताने वाले को 5 बीघा में से 2 बीघा जमीन दे दूंगा. इसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और लोग मजाकिया अंदाज में उस शख्स की तलाश करने लगे.

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने 8 महीने में कैसे पलटा खेल? देखें ब्लैक & व्हाइट

वीडियो में क्या है?

करीब 20 सेकंड के इस वीडियो में सफेद शर्ट, नारंगी पगड़ी और माथे पर तिलक लगाए एक व्यक्ति माइक के सामने खड़ा दिखाई देता है. वीडियो पर लिखा है कि जन सुराज जीती तो 5 बीघा जमीन आपकी! वीडियो में वह खुद को प्रशांत किशोर का बचपन का स्कूल साथी बताता है. साथ ही कहता है कि अगर जन सुराज चुनाव जीतती है तो वह 5 बीघा जमीन दे देगा. बातचीत के दौरान वह प्रशांत किशोर से जुड़े कुछ पुराने किस्से भी सुनाता है.

Advertisement

देखें वीडियो

क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?

प्रशांत किशोर की जीत के बाद यह पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा है. कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में पूछ रहे हैं कि "5 बीघा जमीन देने वाला शख्स कहां है?" कुछ लोग उसे अपना वादा याद दिला रहे हैं, जबकि कई लोग उसका नाम और पता पूछ रहे हैं.

 

यह ट्रेंड कुछ हद तक पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद वायरल हुए 'कहां है सूफियान?' वाले मीम की याद भी दिला रहा है, जहां चुनावी दावे को लेकर सोशल मीडिया पर इसी तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं.

क्या सामने आई पहचान?

फिलहाल इस व्यक्ति का नाम, गांव या कोई आधिकारिक पहचान सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है. वीडियो में उसने खुद को प्रशांत किशोर का पुराना स्कूल मित्र बताया है, लेकिन इस दावे की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा और मीम्स का विषय बना हुआ है. हालांकि, 5 बीघा जमीन देने के दावे और व्यक्ति की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »