भारत घूमने आई विदेशी लड़की को बीच रास्ते मिला शादी का इनविटेशन, लोग बोले- यही है इंडिया

भारत में सफारी ड्राइव के दौरान एक इटैलियन टूरिस्ट और उसके दोस्तों की मुलाकात रास्ते में गुजर रहे एक भारतीय शख्स से हुई. सड़क पर हुई यह अचानक मुलाकात सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है और कई लोग इसे भारतीय मेहमाननवाजी की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं.

Advertisement
इटली की ट्रैवल व्लॉगर मिरेला क्रिस्टिना मुरारियू सफारी ट्रिप पर थीं (Photos: @mirela_cristina_murariu/Instagram) इटली की ट्रैवल व्लॉगर मिरेला क्रिस्टिना मुरारियू सफारी ट्रिप पर थीं (Photos: @mirela_cristina_murariu/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

भारत घूमने आई एक इटैलियन ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वजह बनी भारतीयों की मेहमाननवाजी, जिसने विदेशी पर्यटकों को भी हैरान कर दिया.

इटली की ट्रैवल व्लॉगर मिरेला क्रिस्टिना मुरारियू सफारी ट्रिप पर थीं, तभी रास्ते में उनकी मुलाकात एक शादी की कार से हुई. सफेद रंग की कार फूलों और रिबन से सजी हुई थी और किसी भारतीय शादी का हिस्सा लग रही थी.

Advertisement

वीडियो में दिखता है कि कुछ देर बाद वह कार सफारी जीप के पास आकर रुकती है. तभी दूल्हा खुद कार की खिड़की से बाहर झुककर विदेशी पर्यटकों को शादी का कार्ड थमा देता है और कहता है कि जरूर आइए, कार्ड में लोकेशन मिल जाएगी.

यह अचानक मिला न्योता देखकर व्लॉगर और उनके साथी हंसने लगे और काफी हैरान भी दिखे. मिरेला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कभी-कभी सिर्फ एक हॉर्न पूरे दिन की प्लानिंग बदल देता है.

देखें वायरल वीडियो

उन्होंने बताया कि पहले उनकी कार ने शादी वाली कार को ओवरटेक किया था, लेकिन कुछ किलोमीटर बाद वही कार उनके पास आकर रुकी और दूल्हे ने मुस्कुराते हुए शादी का न्योता दे दिया.

मिरेला ने इस अनुभव को भारतीय मेहमाननवाजी का सबसे प्यारा उदाहरण बताया. उन्होंने लिखा कि भारत सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि महसूस करने वाली जगह है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है, जहां सड़क पर चलते-चलते किसी अनजान इंसान की शादी का कार्ड मिल जाए.. वहीं कुछ लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और अपनापन की खूबसूरत मिसाल बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement