न मां थी, न पापा... कमांडर के गले लगते ही रो पड़ा सैनिक, वीडियो देख रो पड़े लोग!

कहते हैं, किसी की भावनाओं और दिल के अकेलेपन को समझने के लिए अपना होना जरूरी होता है. लेकिन सेना में साथी और कमांडर भी एक-दूसरे के लिए परिवार जैसे बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी खूबसूरत रिश्ते को दिखाता है.

Advertisement
 जवान अपने परिवार को याद कर रहा था (Photos: @ednoghalyno/Instagram) ये तस्वीर AI के जरिये साफ की गई है. जवान अपने परिवार को याद कर रहा था (Photos: @ednoghalyno/Instagram) ये तस्वीर AI के जरिये साफ की गई है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

कहते हैं कि आर्मी ही एक-दूसरे का परिवार होती है. जब जवान अपने परिवार से दूर रहकर देश की हिफाजत कर रहे होते हैं, तो उनके साथी और कमांडर ही उनका परिवार बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा है.

वीडियो इंडोनेशियाई सेना का है, लेकिन सेना तो सेना होती है. जवान जिस भी देश के लिए अपनी सेवाएं और कुर्बानियां देता है, वह सम्मान का हकदार होता है. शायद यही वजह है कि लोग उसके जज्बात को भी आसानी से समझ लेते हैं.

Advertisement

 ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आयोजित ग्रेजुएशन समारोह में वह अपने साथी सैनिकों के बीच अकेला खड़ा नजर आता है. उसके आसपास बाकी रिक्रूट अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मना रहे होते हैं, लेकिन उसके पास कोई नहीं होता.वह अकेला खड़ा टकटकी लगाए अपने साथियों को उनके परिवारों के साथ खुशियां मनाते देख रहा होता है. जश्न और भीड़ के बीच शायद ही कोई उसके मन की हालत समझ पा रहा था, लेकिन उसके कमांडर ने उसकी फीलिंग्स समझ लीं.

पहले देखें ये वीडियो

 

वीडियो में दिखता है कमांडर पीछे से उसके पास आते हैं और बिना कुछ कहे उसे गले लगा लेते हैं. अचानक मिले इस अपनापन भरे पल से जवान भावुक हो जाता है. वह कमांडर को पकड़कर फफक-फफक कर रोने लगता है. बस, यही पल इंटरनेट की ऑडियंस को भी भावुक कर गया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement

जब एक प्यारी सी झप्पी ही सारा दर्द खत्म कर देती है

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Edy Kartono नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो इंडोनेशियाई सेना की First TNI AD Education की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी का बताया जा रहा है.

वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, जवान अपने परिवार को याद कर रहा था. वह अपने साथी सैनिकों को उनके परिवारों के साथ जश्न मनाते देख रहा था, जबकि उस खास मौके पर उसके पास कोई अपना मौजूद नहीं था.

कमांडर का यह छोटा सा, लेकिन बेहद भावुक कर देने वाला कदम सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को छू गया. कई लोगों ने कमांडर की संवेदनशीलता की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने इस गले लगाने को पिता जैसा अपनापन बताया, तो कई लोगों ने कहा कि एक कमांडर का ऐसा व्यवहार जवानों के साथ उसके मानवीय रिश्ते को दिखाता है.

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि कई बार किसी को संभालने के लिए लंबे भाषणों की नहीं, बस एक गर्मजोशी भरे गले की जरूरत होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »