न्यूजीलैंड में बीमार बच्चे को नहीं मिला डॉक्टर, भारतीय मां का दर्द वायरल

न्यूजीलैंड में रहने वाली भारतीय महिला अकृति जायसवाल ने अपने बीमार बेटे के लिए डॉक्टर की अपॉइंटमेंट न मिलने का दर्द बयां किया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
कैसा है न्यूजीलैंड हेल्थकेयर सिस्टम. (Photos: Instagram/ navkriti_nz) कैसा है न्यूजीलैंड हेल्थकेयर सिस्टम. (Photos: Instagram/ navkriti_nz)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:31 PM IST

विदेश में सेटल होने के बाद अक्सर लोग बेहतर सुविधाओं की उम्मीद करते हैं, लेकिन हकीकत हमेशा वैसी नहीं होती. न्यूजीलैंड में रहने वालीं एक भारतीय महिला का हाल ही में शेयर किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने बीमार बच्चे को डॉक्टर दिखाने में हुई परेशानी बताई है.

इंस्टाग्राम यूजर अकृति जायसवाल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बेटे केविथ को लगातार 10 दिनों से खांसी थी और हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही थी. जब उन्होंने अपने लोकल मेडिकल सेंटर में फोन कर अपॉइंटमेंट मांगी, तो जवाब मिला कि अगले एक हफ्ते तक कोई स्लॉट खाली नहीं है — सबसे जल्दी मिलने वाली अपॉइंटमेंट अगले बुधवार की थी.

Advertisement

आफ्टर-आवर्स क्लिनिक भी पड़ी फुल

परेशान अकृति अपने बच्चे को लेकर सीधे आफ्टर-आवर्स क्लिनिक पहुंचीं, जहां बिना अपॉइंटमेंट के भी मरीज देखे जाते हैं. लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें एक नोटिस दिखा -क्लिनिक की क्षमता पूरी हो चुकी थी और उस रात किसी नए मरीज को एडमिट नहीं किया जा सकता था. अकृति ने इस नोटिस का वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया.

देखें वीडियो

'भारत में जरूरत के वक्त डॉक्टर तक पहुंचना आसान'

इस पूरे अनुभव के बाद अकृति ने भारत और न्यूजीलैंड की हेल्थकेयर सुविधाओं में फर्क पर भी बात की. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड भले ही एक विकसित देश हो, लेकिन भारत में जरूरत पड़ने पर उसी दिन डॉक्टर को दिखा पाना कहीं ज्यादा आसान है.

वीडियो पर लोगों ने शेयर किए अपने अनुभव

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने अपने विदेशी हेल्थकेयर एक्सपीरियंस शेयर किए. एक यूजर ने लिखा कि उन्हें लंदन में सिर्फ डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा था.

Advertisement

यह वीडियो एक बार फिर इस बहस को हवा दे गया है कि विकसित देशों की हेल्थकेयर सुविधाएं भले ही एडवांस मानी जाती हों, लेकिन इमरजेंसी में तुरंत इलाज मिल पाना हर जगह आसान नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »