How to kill men... मेट्रो में ये किताब पढ़ रही थी महिला, सामने आया वीडियो!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो में सफर कर रही एक महिला 'How to Kill Men' नाम की किताब पढ़ती नजर आ रही है. इस वीडियो पर 19 मिलियिन व्यूज है और 4 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. 

Advertisement
किताब के टाइटल को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. ( Photo: Instagram) किताब के टाइटल को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. ( Photo: Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो में सफर कर रही एक महिला "How to Kill Men" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है. किताब का टाइटल देखते ही कई लोगों का ध्यान इस ओर गया और वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया. वीडियो में महिला शांति से किताब पढ़ रही है, लेकिन किताब के कवर पर लिखे टाइटल ने लोगों को हैरान कर दिया. इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी.

Advertisement

कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ ने इसे हाल के चर्चित सिया केस से जोड़कर बहस शुरू कर दी. इस वीडियो पर 19 मिलियिन व्यूज है और 4 लाख लोगों ने लाइक किया है. हालांकि, वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि महिला वास्तव में किताब पढ़ रही है या सिर्फ उसका कवर दिखाई दे रहा है. इसी तरह, केवल किताब के टाइटल के आधार पर उसके कंटेंट या महिला की सोच के बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे उकसाने वाले टाइटल अक्सर पाठकों का ध्यान खींचने के लिए रखे जाते हैं.

फिलहाल, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही यह जानकारी सामने आई है कि वीडियो कब और किस शहर की मेट्रो का है. इसलिए वीडियो को किसी विशेष घटना या मामले से जोड़कर देखना उचित नहीं होगा.

Advertisement

किताब कब प्रकाशित हुई?
How to Kill Men and Get Away With It एक डार्क कॉमेडी और साइकोलॉजिकल थ्रिलर किताब है, जिसे कैटी ब्रेंट ने लिखा है. यह किताब अपने बोल्ड टाइटल और सस्पेंस से भरी कहानी की वजह से दुनियाभर में चर्चा में रही. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर, डार्क कॉमेडी, क्राइम फिक्शन, सटायर है. 

कहानी किस बारे में है?
इस उपन्यास की मुख्य किरदार Kitty Collins नाम की एक युवा महिला है. बाहर से वह एक सफल, आकर्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय महिला दिखाई देती है, लेकिन उसके भीतर गुस्सा और निराशा भरी हुई है. कहानी में Kitty उन पुरुषों को अपना निशाना बनाती है, जो महिलाओं के साथ हिंसा, उत्पीड़न या शोषण करते हैं. धीरे-धीरे वह कई हत्याएं करती है और हर बार कानून की पकड़ से बचने की कोशिश करती है. पूरी कहानी में यह दिखाया गया है कि कैसे उसका दोहरा जीवन, उसके रिश्ते, दोस्ती और अपराध एक-दूसरे से टकराने लगते हैं. जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ती है, उसके लिए अपने राज छिपाना मुश्किल होता जाता है.

क्या यह किसी सच्ची घटना पर आधारित है?
यह एक काल्पनिक उपन्यास है. इसका किसी वास्तविक हत्या, अपराध या व्यक्ति से प्रत्यक्ष संबंध नहीं है. यह किताब वास्तव में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, लैंगिक असमानता, ऑनलाइन संस्कृति और समाज में मौजूद दोहरे मापदंडों पर व्यंग्य करती है. इसमें अपराध और सस्पेंस का इस्तेमाल एक काल्पनिक कहानी के रूप में किया गया है. यह कोई गाइड, सलाह या वास्तविक जीवन में अपराध करने का तरीका बताने वाली किताब नहीं है, बल्कि मनोरंजन के उद्देश्य से लिखा गया एक फिक्शन उपन्यास है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »