100 किलो भांग खाकर 'भंड' हुई भेड़ें, फिर हुआ ये...

ग्रीस के एक शहर में भूख से परेशान भेड़ों के एक झुंड ने भांग के खेत चट कर डाले. खेत के किसान को समझ नहीं आ रहा कि वह भेड़ों की इस हरकत पर हंसे या फिर रोए. किसान के मुताबिक ग्रीनहाउस में आकर भेड़ों ने करीब 100 किलो भांग की फसल को चट कर लिया है. 

Advertisement
ग्रीस में जो भेड़ों के झुंड ने भांग की फसल के साथ किया वो हैरान करने वाला है ग्रीस में जो भेड़ों के झुंड ने भांग की फसल के साथ किया वो हैरान करने वाला है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

सुनती नहीं किसी की,'भूख' शोर बहुत करती है... जी हां सही पढ़ा आपने. इंसान से लेकर जानवर तक, जब कोई भूखा हो, उसे हदें पार करते हुए देखा गया है. न यकीन हो तो ग्रीस चलिए और उन भेड़ों के झुंड को देखिये. जिन्होंने घास समझ कर भांग खा ली और फिर जैसा उन्होंने व्यवहार किया, शहर भर के लोग हैरत में पड़ गए हैं. दरअसल ग्रीस में भीषण बाढ़ आई हुई है. क्या इंसान क्या जानवर सभी इस बाढ़ से प्रभावित हैं. जैसी रिपोर्ट्स आई हैं, खाने के लिए ताज़ी घास खोजने के चक्कर में भेड़ों के एक झुंड ने भांग की फसल के बड़े हिस्से को खा लिया जिसके बाद भेड़ों ने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि अपनी भूख से बदहवास भेड़ों के झुंड ने औषधीय भांग का उत्पादन करने वाले एक ग्रीनहाउस पर हमला बोला और उसके एक बड़े हिस्से को चर लिया. भांग की इस फसल का उत्पादन करने वाले किसान के मुताबिक, पहले ही लू और डैनियल तूफान के चलते फसल बर्बाद हो गयी थी. और अब जबकि भेड़ों द्वारा बची फसल को चर लिया गया कुछ बचा नहीं है. 

TheNewspaper.gr वेबसाइट के मुताबिक अल्मिरोस शहर के पास स्थित ग्रीनहाउस में 100 किलोग्राम भांग चर जाने वाला भेड़ों का ये झुंड पूर्व में मध्य ग्रीस में थिसली के बाढ़ वाले मैदानों में भोजन की तलाश करता हुआ देखा गया था. भेड़ों द्वारा फसल की इस लूट ने फसल के मालिक को हैरत में डाल दिया है. 

वेबसाइट से बात करते हुए उसने कहा है कि घटना के बाद उसे ये समझ में नहीं आ रहा है कि वो भेड़ों की इस हरकत पर हंसे या फिर रोए. वेबसाइट को अपनी आपबीती बताते हुए किसान ने कहा है कि पूर्व में लू के चलते हमारा उत्पादन प्रभावित हुआ था. इसके बाद डैनियल तूफान के बाद आई बाढ़ ने फसल को नुकसान पहुंचाया. किसान के मुताबिक अभी हम संभल भी नहीं पाए थे कि भूखी भेड़ों का ये झुंड ग्रीनहाउस में घुस गया और जो बचा था उसे खा लिया. किसान के मुताबिक ग्रीनहाउस में आकर भेड़ों ने करीब 100 किलो भांग की फसल को चट कर लिया है. 

Advertisement

भांग खाने का असर भेड़ों के इस पूरे झुंड पर हुआ है. जिसे इस झुंड के चरवाहे ने भी महसूस किया लेकिन वो ये समझ नहीं पा रहा है कि झुंड में मौजूद भेड़ें अगर अजीबोगरीब हरकतें कर रही हैं तो उसकी वजह भांग ही है. चरवाहे के मुताबिक भांग खाने के बाद भेड़ों बहुत ज्यादा 'खुश' हैं. इन्हें मस्ती करते हुए देखा जा रहा है. इन्हें अपने चारों ओर सभी चीजें सुन्दर लग रही हैं.

वहीं अगर भांग की फसल के मालिक की बातों पर यकीन करें तो मामले के बाद भेड़ें, बकरियों से ऊंची छलांग लगा रही थीं जोकि भेड़ों के स्वाभाव के विपरीत और बहुत कम ही देखने को मिलता है. 

भले ही TheNewspaper.gr कह रहा हो कि भेड़ों ने 100 किलो की फसल को चट किया.ग्रीस से जुड़ी कई वेबसाइट्स ऐसी भी हैं जिनका ये दावा है कि भेड़ों ने 300 किलो के आसपास भांग की फसल, ताज़ी घास समझ कर खाई है. 

गौरतलब है कि डैनियल तूफान और इसके बाद आई बाढ़ ने ग्रीस के कई इलाकों को बुरी तरह से प्रभावित किया है. राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है और इस बाढ़ के चलते इंसानों के अलावा जानवरों की भी मौत के कई मामले रिपोर्ट किये गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »