इंदौर की सराफा चौपाटी में आधा किलो सोना पहन कर कुल्फी बेचता है ये 'गोल्डमैन'

कुल्फी बेचने वाले उनटवर नेमा ने सोने की अंगूठी पहननी शुरू की उसके बाद उन्होंने सोने की चेन पहनी और अब तो वह करीब आधा किलो सोना पहन कर ही अपनी दुकान पर बैठते हैं. नटवर नेमा सोने की बाली, सभी उंगलियों पर सोने की अँगूठी, गले मे सोने की ढेर सारी चेन, सोने के कड़े और गोल्ड ब्रेसलेट पहनते हैं. सोने से नटवर नेमा को इतना लगाव है कि जब उनका दांत टूट गया तो उन्होंने दांत भी सोने का ही लगा लिया.  

Advertisement
नेता-सेलेब्रिटी पहुंचते हैं कुल्फी का लुत्फ लेने के लिए, लोग ‘गोल्डमैन’ के साथ खिंचवाते हैं सेल्फी. नेता-सेलेब्रिटी पहुंचते हैं कुल्फी का लुत्फ लेने के लिए, लोग ‘गोल्डमैन’ के साथ खिंचवाते हैं सेल्फी.

रवीश पाल सिंह

  • इंदौर,
  • 21 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST
  • 62 साल के नटवर नेमा 'गोल्डमैन' के नाम से मशहूर
  • शरीर पर करीब आधा किलो से ज्यादा सोना पहनते हैं नटवर नेमा
  • नटवर नेमा की कुल्फी का लुत्फ लेने के लिए नेता और सेलेब्रिटी भी पहुंचते रहते हैं

मध्यप्रदेश का इंदौर अपनी भागती दौड़ती जिंदगी के अलावा मालवा के तरह-तरह के खाने के जायके के लिए जाना जाता है. इंदौर में आने वाला शख्स एक बार सराफा चौपाटी जरूर जाता है. सराफा चौपाटी खाने के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं जहां इंदौर के मशहूर व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकता है.  

इसी सराफा बाजार में एक शख्स ऐसा है जो अपनी कुल्फी के अलावा शरीर पर लदे सोने के लिए पूरे सर्राफा बाजार में मशहूर है. यह हैं करीब 62 साल के नटवर नेमा जो सर्राफा बाजार में कुल्फी फालूदा और गजक की दुकान लगाते हैं. सर्राफा बाजार में आकर लोग इनकी कुल्फी फालूदा का लुत्फ तो लेते ही हैं लेकिन इस गोल्डमैन के साथ सेल्फी खिंचवाना नहीं भूलते. नटवर ग्राहकों को कुल्फी पेश करते वक्त अपने शरीर पर करीब आधा किलो से ज्यादा सोना पहनते हैं जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है.  

Advertisement

आज तक से बात करते हुए नटवर नेमा ने बताया कि यह दुकान उनके पिताजी ने सराफा बाजार में ही खोली थी. अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाते-बंटाते नटवर भी पूरी तरह से कुल्फी के धंधे में रम गए. सोने के प्रति अपने लगाव के बारे में बात करते हुए नेटवर्क बताते हैं सर्राफा बाजार में सोने चांदी का व्यवसाय होता है और इसलिए वह शुरू से ही सोने की तरफ आकर्षित रहे हैं.

पहले उनटवर नेमा ने सोने की अंगूठी पहननी शुरू की उसके बाद उन्होंने सोने की चेन पहनी और अब तो वह करीब आधा किलो सोना पहन कर ही अपनी दुकान पर बैठते हैं. नटवर नेमा सोने की बाली, सभी उंगलियों पर सोने की अँगूठी, गले मे सोने की ढेर सारी चेन, सोने के कड़े और गोल्ड ब्रेसलेट पहनते हैं. सोने से नटवर नेमा को इतना लगाव है कि जब उनका दांत टूट गया तो उन्होंने दांत भी सोने का ही लगा लिया.  

Advertisement

नटवर नेमा की कुल्फी का लुत्फ लेने के लिए नेता और सेलेब्रिटी भी पहुंचते रहते हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय तो इंदौर के ही रहने वाले हैं लिहाजा उनका परिवार सहित यहां आना लगा रहता है. इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, भैयाजी जोशी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह भी नटवर नेमा की कुल्फी को चख चुके हैं.  

आपको बता दें कि इंदौर के सर्राफा बाजार में दिन भर तो सोने-चांदी का व्यवसाय होता है लेकिन रात में दुकानें बंद होने पर यहां खाने-पीने का बाजार सज जाता है जहां करीब 200 खाने पीने के ठिये जम जाते हैं. यह मार्किट रात 10 से देर रात 2 बजे तक खाने के शौकीनों के लिए खुली रहती है और सुबह होते ही फिर से यहां सोने-चांदी की दुकानें खुल जाती हैं.

और पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement