खाना पहुंचाने के बाद रोने लगा डिलीवरी बॉय, शख्स ने दिया पानी, फिर?

स्‍टैंडअप कॉमेडियन साहिल शाह के ट्विटर पर 10 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर एक डिलीवरी बॉय की मार्मिक कहानी शेयर की है. दरअसल, फूड डिलीवरी बॉय कैसे तीन सड़क हादसों से बचा. यही कॉमेडियन ने अपने ट्वीट में बताया है. साहिल शाह ने कहा डिलीवरी बॉय के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करना चाहिए.

Advertisement
कॉमेडियन साहिल शाह ने फूड डिलीवरी बॉय की एक इमोशनल कहानी शेयर की है (प्रतीकात्‍मक फोटो/गेटी) कॉमेडियन साहिल शाह ने फूड डिलीवरी बॉय की एक इमोशनल कहानी शेयर की है (प्रतीकात्‍मक फोटो/गेटी)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 06 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST
  • फूड डिलीवरी बॉय ने कहा, 10 सालों में पहली बार किसी ने बात की
  • फूड कंपनी ने भी फास्‍ट डिलीवरी पर दिया जवाब

स्‍टैंडअप कॉमेडियन साहिल शाह (Stand-Up Comedian Sahil shah ) ने एक बेहद इमोशनल स्‍टोरी ट्विटर पर शेयर की है. इस स्‍टोरी में उन्‍होंने फूड डिलीवरी बॉय (Food delivery Boy) की व्‍यथा बताई है.

साहिल शाह के ट्विटर पर 10 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं. साहिल ने सिलसिलेवार ट्वीट किए हैं. उन्‍होंने लिखा है कि अगर खाना डिलीवर होते हुए लेट भी हो जाता है तो ये ठीक है, लेकिन डिलीवरी बॉय पर गुस्‍सा न करें. 

Advertisement

साहिल ने 4 अप्रैल को कई ट्वीट किए. जिसमें उन्‍होंने एक फूड डिलीवरी बॉय की कहानी शेयर की है. उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, ' एक फूड डिलीवरी बॉय आज मेरे सामने बातें करते हुए टूट गया और रोने लगा, क्‍योंकि वह मेरा खाना डिलीवर करने से पहले वह तीन बार सड़क हादसे का शिकार होते-होते बचा. मैंने उन्‍हें पानी पिलाया और टिप भी दी. उनसे माफी भी मांगी क्‍योंकि मेरे 500 रुपए के डिनर की कीमत उनकी जिंदगी से ज्‍यादा नहीं है, कृप्‍या डिलीवरी करने वाले लोगों से अच्‍छा व्‍यवहार करें. वे अपनी तरफ से बेस्‍ट करने का प्रयास कर रहे हैं'. 

Advertisement

 

अपने ट्वीट में उन्‍होंने आगे लिखा, 'अगर खाना लेट भी हो जाता है तो कोई बात नहीं, मैं गुस्‍सा समझ सकता हूं. लेकिन वे अपनी जिंदगी रिस्‍क में डालकर आपके पास खाना लेकर आ रहे हैं. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने भूखे हैं. लेकिन ये किसी की जान की कीमत पर नहीं होना चाहिए.' 

 

साहिल ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा, ' जो लोग फूड डिलीवर करने आ रहे हैं, उनको टिप दीजिए. उन्‍हें न तो आदर मिलता मिलता है और न तो अच्‍छा पैसा. उनके साथ अच्‍छा बनने की कोशिश करिए. उनसे बात करिए, आदर करिए'. साहिल के इस ट्वीट को कई लोगों ने रीट्वीट किया है. 

'मैं कभी भी किसी डिलीवरी बॉय पर गुस्‍सा नहीं हुआ' 
साहिल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'मैं कभी भी किसी डिलीवरी बॉय पर गुस्‍सा नहीं हुआ. क्‍योंकि मुझे पता है कि वे कहां से आ रहे होंगे'. जिस डिलीवरी बॉय को लेकर उन्‍होंने ये ट्वीट किया था, उसने साहिल से कहा कि आप पहले ऐसे शख्‍स हैं जिसने 10 सालों में उससे बात की और उसे समझा. 

Advertisement


यूजर्स ने दिए रिएक्‍शन, इस फूड कंपनी का भी आया जवाब 
इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स के भी रिएक्‍शन सामने आए. कई यूजर्स ने कहा कि स्‍पीडी डिलीवरी पर लगाम लगनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि 10 मिनट में फूड डिलीवरी को रोका जाना चाहिए. वहीं फूड डिलीवरी कंपनी Zomato का भी जवाब आया है. 

देखें यूजर्स के रिएक्‍शन

कई यूजर्स ने इस ट्वीट पर साहिल शाह से कहा कि आपको माफी नहीं मांगनी चाहिए, माफी तो उन कंपनी को मांगनी चाहिए जो जल्‍द से जल्‍द समय में खाना डिलीवर करने की बात कहती हैं. वहीं इस ट्वीट को लेकर कई लोगों ने सहमति जताई. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »