अब दुबई ट्रिप के लिए मिलेंगे 75 हजार रुपये, वहां की सरकार ने शुरू की ये स्कीम

अमेरिका- ईरान युद्ध के दौरान जब से दुबई पर मिसाइल से हमला हुआ है. वहां की टूरिज्म इंडस्ट्री पर काफी बुरा असर पड़ा है. ऐसे में फिर से दुबई टूरिज्म को पटरी पर लाने के लिए लिए वहां की सरकार नए- नए स्कीम लेकर आई है.

Advertisement
दुबई घूमने जाने पर मिलेगा पैसा (Photo - Pexels) दुबई घूमने जाने पर मिलेगा पैसा (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

कुछ महीने पहले तक दुबई दुनिया के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में गिना जा रहा था. साल 2025 में यहां करीब 1.96 करोड़ विदेशी पर्यटक पहुंचे थे, जो अब तक का रिकॉर्ड था. लेकिन ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मध्य पूर्व में बढ़े तनाव का असर दुबई के पर्यटन पर भी पड़ा.

पर्यटकों की संख्या तेजी से घटी और अब उन्हें वापस लाने के लिए दुबई सरकार ने एक नई स्कीम शुरू की है. इस योजना के तहत यूएई में रहने वाले लोग अगर अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को दुबई घूमने के लिए बुलाते हैं, तो उन्हें करीब 75 हजार रुपये (3,000 दिरहम) तक के रिवॉर्ड मिल सकते हैं.

Advertisement

क्या है 'ए दुबई इनवाइट' स्कीम?
दुबई सरकार ने हाल ही में दुबई इनवाइट नाम से यह योजना शुरू की है. इसके तहत 18 साल या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी यूएई निवासी, जिसके पास वैध एमिरेट्स आईडी है, अपने अधिकतम तीन रिश्तेदारों या दोस्तों को दुबई घूमने के लिए नामांकित कर सकता है.

अगर बुलाए गए मेहमान 31 अक्टूबर तक दुबई आते हैं, तो उन्हें होटल में ठहरने, खाने-पीने और दूसरे पर्यटन ऑफर्स का फायदा मिल सकता है. इसके बदले आमंत्रण देने वाले व्यक्ति को भी कुल 3,000 दिरहम यानी करीब 75 हजार रुपये तक के रिवॉर्ड पैकेज मिल सकते हैं.

हालांकि, इस योजना का लाभ केवल उन लोगों के लिए है जो यूएई के निवासी नहीं हैं और वैध टूरिस्ट वीजा के साथ हवाई, समुद्री या सड़क मार्ग से दुबई पहुंचते हैं.

Advertisement

आखिर क्यों शुरू करनी पड़ी यह योजना?
इस साल मध्य पूर्व में बढ़े तनाव का असर दुबई पर भी पड़ा. ईरान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के दौरान दुबई भी निशाने पर रहा. हालांकि ज्यादातर मिसाइलों को रास्ते में ही रोक लिया गया, लेकिन कुछ हमलों से शहर के मशहूर इलाकों और इमारतों को नुकसान पहुंचा.

इसी वजह से कई पर्यटकों ने अपनी यात्रा टाल दी. रिपोर्ट के मुताबिक, जहां पहले होटलों में करीब 80 फीसदी कमरे भरे रहते थे, वहीं अब आने वाले महीनों में यह आंकड़ा घटकर लगभग 10 फीसदी रहने का अनुमान है.

होटल टैक्स भी हटाया
पर्यटकों को वापस लाने के लिए दुबई सरकार पहले भी कई कदम उठा चुकी है. लग्जरी होटलों पर लगने वाला नाइट टैक्स अस्थायी रूप से हटा दिया गया है. इसके अलावा होटल और रेस्तरां के बिल पर लगने वाली 7 फीसदी नगर निगम फीस भी खत्म कर दी गई है, ताकि पर्यटकों का खर्च कम हो सके.

एयरपोर्ट भी हुआ था प्रभावित
मिसाइल हमलों के दौरान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था. उस दौरान कई एयरलाइंस, जिनमें ब्रिटिश एयरवेज और एमिरेट्स भी शामिल थीं, ने अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी थीं.

Advertisement

हालांकि अब एयरपोर्ट, होटल, रेस्तरां और पर्यटन स्थल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती लोगों के मन में पैदा हुआ डर माना जा रहा है.

लोगों का भरोसा वापस जीतना सबसे बड़ी चुनौती
दुबई में रहने वाली यूट्यूबर लॉरेन ओ'कॉनेल का कहना है कि यह योजना काफी सकारात्मक है. उनके मुताबिक, अब उनके पास अपने परिवार और दोस्तों को दुबई घूमने के लिए प्रेरित करने की एक और वजह है.

वहीं पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि दुबई का इंफ्रास्ट्रक्चर पहले की तरह मजबूत है और सभी सुविधाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. लेकिन मध्य पूर्व को एक ही क्षेत्र मानने की वजह से दुनिया भर के कई पर्यटक अब भी यात्रा करने से पहले दोबारा सोच रहे हैं.

यही वजह है कि दुबई सरकार अब लोगों का भरोसा वापस जीतने और पर्यटन को फिर से रफ्तार देने के लिए ऐसे आकर्षक ऑफर्स और नई योजनाएं लेकर आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »