'क्यूटी नहीं, क्रांति हूं...' वुमेन प्रोटेस्ट में लड़कियों ने लगाए ऐसे नारे, जो वायरल हो गए!

दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट में लगाए जा रहे नारों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लड़कियां क्रिएटिव तरीके से अपने हक और अधिकार की बात कर रही हैं.

Advertisement
महिला प्रोटेस्ट में लगाए जा रहे नारे वायरल हो रहे हैं. (Photo: AI Generated) महिला प्रोटेस्ट में लगाए जा रहे नारे वायरल हो रहे हैं. (Photo: AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

दिल्ली की सड़कों पर इन दिनों महिला सुरक्षा को लेकर प्रोटेस्ट हो रहे हैं. जंतर-मंतर से लेकर पंजाब, दिल्ली यूनिवर्सिटी में लड़कियां प्रदर्शन कर रही हैं और अब इसमें जेन-अल्फा जनरेशन भी जुड़ गई हैं. इन प्रोटेस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उन स्लोगन की हो रही है, जो इन प्रदर्शन में लगाए जा रहे हैं. यहां नारी के नारों की एक नई भाषा भी सुनाई दे रही है. प्रदर्शनों में हिस्सा ले रही लड़कियों के हाथ में पोस्टर हैं, आवाज में गुस्सा है और नारों में व्यंग्य के जरिए उठते सवाल हैं. 

Advertisement

अब पुरुषों और सिस्टम के खिलाफ लगाए जा रहे ये नारे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. वजह शायद ये है कि ये सिर्फ लंबे भाषण नहीं हैं, बल्कि कुछ शब्दों में अहम सवाल उठा रहे हैं. तो देखते हैं महिला सुरक्षा, महिलाओं की आजादी को लेकर किस तरह के स्लोगन लगाए जा रहे हैं. 

क्यूटी नहीं हूं, क्रांति हूं

हम आजाद हैं, सिर्फ पन्नों पर

एक कचौरी, दो समोसा... इन मर्दों का क्या भरोसा

सिमरन कब जिएगी जिंदगी?

हम औरतें अपने आप की, ना किसी के बाप की

शर्म नहीं है मर्दों में, औरत क्यों है पर्दों में

एक सुट्टा दो चाय... मर्द जात हाय-हाय!

 

हक की दावेदारी है, सारी रात हमारी है!

नहीं डरेंगे डर के, मर्द को रखो घर में!

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रदर्शन में भी ऐसे नारे का जिक्र हुआ है. बारिश के बीच प्रदर्शनकारी इसे दोहराते नजर आए. यही इसकी खासियत है. ये नारे सुनने में हल्के और मजाकिया लगते हैं, लेकिन गंभीर मुद्दे को उठाते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »