बेटी ने जैसे ही खोला गोल्ड ज्वेलरी बॉक्स, मां की आंखों से छलक पड़े आंसू

हिमाचल प्रदेश की वंशिका अपने सपनों को पूरा करने के लिए जर्मनी चली गई थीं. चार साल की मेहनत के बाद जब वह घर लौटीं, तो मां के लिए ऐसा तोहफा लेकर आईं, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को भी भावुक कर दिया.

Advertisement
वीडियो की शुरुआत में वंशिका अपनी मां के सामने खड़ी नजर आती हैं (Photos: @vansshhiiikaa/Instagram) वीडियो की शुरुआत में वंशिका अपनी मां के सामने खड़ी नजर आती हैं (Photos: @vansshhiiikaa/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

मां-बेटी के रिश्ते से जुड़ा एक भावुक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बेटी चार साल बाद विदेश से लौटकर अपनी मां को ऐसा सरप्राइज देती है कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़ते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो गए.

यह वीडियो हिमाचल प्रदेश की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर वंशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वंशिका फिलहाल जर्मनी में रहती हैं, जहां वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए चार साल पहले गई थीं.

Advertisement

मां के लिए लाई दो सोने के गहनों के सेट

वीडियो की शुरुआत में वंशिका अपनी मां के सामने खड़ी नजर आती हैं. उनकी मां को अंदाजा भी नहीं होता कि अगले कुछ सेकंड में क्या होने वाला है. वंशिका पहले अपने पीछे छिपा एक ज्वेलरी बॉक्स निकालती हैं. बॉक्स खुलते ही उसमें रखा सोने का नेकलेस सेट देखकर उनकी मां कुछ पल के लिए चुप रह जाती हैं.

इसी बीच वंशिका एक और ज्वेलरी बॉक्स निकालती हैं. इस बार उसमें भी सोने का एक और गहनों का सेट होता है. यह देखकर उनकी मां खुद को रोक नहीं पातीं और भावुक होकर रो पड़ती हैं. बेटी उन्हें गले लगाते हुए कहती है कि रो क्यों रही हो? मत रो.

देखें वायरल वीडियो

चार साल पहले देखा था यह सपना

वीडियो के साथ वंशिका ने लिखा कि वह चार साल पहले अपने सपनों को पूरा करने के लिए जर्मनी गई थीं. उन्होंने तय किया था कि अपनी कमाई से सबसे पहला खास तोहफा अपनी मां के लिए खरीदेंगी.

Advertisement

उन्होंने लिखा कि यह उनकी मां के हर त्याग और संघर्ष के लिए एक छोटा-सा धन्यवाद है. वंशिका के मुताबिक, उनकी मां दुनिया की हर खुशी की हकदार हैं और वह पूरी जिंदगी उन्हें 'रानी' की तरह रखना चाहती हैं.

लोगों को भावुक कर गया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लिखा कि वीडियो देखकर उनकी आंखें भी नम हो गईं. कई यूजर्स ने कहा कि जिंदगी में जो भी सफलता मिलती है, उसके पीछे माता-पिता की मेहनत और त्याग होता है.

वहीं, कई लोगों ने लिखा कि हर बेटी का सपना होता है कि वह एक दिन अपनी मेहनत की कमाई से मां को कोई ऐसा तोहफा दे, जो उन्हें हमेशा याद रहे.

यह वीडियो सिर्फ एक महंगे उपहार की कहानी नहीं, बल्कि मां के प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को दिखाता है. यही वजह है कि यह लाखों लोगों के दिल को छू रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »