मगरमच्छ को छेड़ना पड़ा भारी! सेकंडों में पलटा खेल, जान पर बन आई, Viral Video

एक चौंकाने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति मगरमच्छ की पूंछ पकड़ने की कोशिश करता दिखता है. अगले ही पल मगरमच्छ अचानक मुड़कर तेजी से पलटवार करता है

Advertisement
वीडियो की शुरुआत पानी के किनारे आराम कर रहे बड़े मगरमच्छ से होती है (Photo:X/@therealtarzann) वीडियो की शुरुआत पानी के किनारे आराम कर रहे बड़े मगरमच्छ से होती है (Photo:X/@therealtarzann)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसे देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं. शांत माहौल में शुरू हुआ यह दृश्य कुछ ही सेकंड में खौफनाक मोड़ ले लेता है. क्लिप में एक युवक विशाल मगरमच्छ के पास जाकर बहादुरी दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन हालात इतने तेजी से बदलते हैं कि जान पर बन आती है.

Advertisement

वीडियो की शुरुआत पानी के किनारे आराम कर रहे एक बड़े मगरमच्छ से होती है. वह जमीन पर बिल्कुल स्थिर लेटा नजर आता है. उसके पीछे दो लोग हाथ में डंडा लेकर खड़े हैं. माहौल सामान्य लगता है, लेकिन तभी उनमें से एक शख्स डंडे से मगरमच्छ को छेड़ देता है.

बस यहीं से कहानी पलट जाती है. शांत दिख रहा 'पानी का दैत्य' अचानक आक्रामक हो उठता है और बिजली की रफ्तार से उनकी ओर बढ़ता है. जिसने छेड़ा, वह फुर्ती दिखाकर किनारे हो जाता है, लेकिन दूसरा व्यक्ति उसकी जद में आ जाता है. मगरमच्छ हमला करने की कोशिश करता दिखता है. वीडियो अचानक खत्म हो जाता है, जिससे आगे का नतीजा साफ नहीं हो पाता, लेकिन खतरे की गंभीरता साफ नजर आती है.

देखें वायरल वीडियो

यह क्लिप इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर की गई है. अब तक इसे करीब 39 लाख बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने युवक को 'टारजन' बताया, तो कुछ ने कहा कि यह बहादुरी नहीं, लापरवाही है. एक यूजर ने लिखा कि अगर मगरमच्छ ने पूंछ से वार कर दिया होता, तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी.

Advertisement

दूसरा वीडियो: इंडोनेशिया में 19 फुट के मगरमच्छ का हमला

हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसे इंडोनेशिया के Aceh province का बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 19 फुट लंबे मगरमच्छ ने Luan Boya River में एक महिला पर हमला कर दिया.

वीडियो में विशाल मगरमच्छ को उफनते पानी में तेजी से छटपटाते देखा जा सकता है. आसपास मौजूद लोग चीखते हुए नजर आते हैं. एक क्षण ऐसा भी आता है जब मगरमच्छ महिला के निर्जीव शरीर को पानी से ऊपर उठाए दिखाई देता है. इस दौरान गोलियों की आवाज भी सुनाई देती है, जिससे लगता है कि स्थानीय लोग उसे डराकर महिला को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे.

कुछ देर बाद मगरमच्छ पानी में पलटता है और गहरी धारा में गायब हो जाता है. यह दृश्य इतना विचलित कर देने वाला है कि देखने वालों की रूह कांप जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement