AI से खुद को लड़की बनाकर कमाता है ये अरबपति! अब बोला- एलन मस्क को पीछे छोड़ दूंगा

चीन की स्मार्ट डिवाइस कंपनी ड्रीमे टेक्नोलॉजी के फाउंडर यू हाओ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उन्होंने महिलाओं के कपड़ों में अपनी एआई-जनरेटेड फोटो शेयर कर इंटरनेट पर बहस छेड़ दी. यू हाओ ने दावा किया कि वह एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर इंसान बनेंगे.

Advertisement
चीन के एक टेक कारोबारी यू हाओ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. ( Photo: AI) चीन के एक टेक कारोबारी यू हाओ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. ( Photo: AI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

चीन की स्मार्ट डिवाइस कंपनी ड्रीमे टेक्नोलॉजी के संस्थापक के फाउंडर और सीईओ यू हाओ, ड्रीमे इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में हैं. उनकी कंपनी खासतौर पर रोबोट वैक्यूम क्लीनर और स्मार्ट घरेलू उपकरण बनाने के लिए जानी जाती है. 39 साल के यू हाओ चीन के जियांग्सू प्रांत के रहने वाले हैं. उन्होंने साल 2017 में कंपनी की शुरुआत की थी और कुछ ही वर्षों में उनकी कंपनी चीन की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल हो गई. अभी उनकी नेटवर्थ 60 हजार करोड़ है.

Advertisement

AI तस्वीरों ने मचाया बवाल
हाल ही में यू हाओ ने सोशल मीडिया पर अपनी एआई-जनरेटेड तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह महिलाओं के कपड़ों और पारंपरिक चीनी ड्रेस में नजर आए. कुछ तस्वीरों और वीडियो में उन्होंने मेकअप किया हुआ था और डांस करते भी दिखाई दिए. इन पोस्ट्स के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा- खूबसूरती यहीं है. इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट करार दिया.

एलन मस्क और एप्पल को दी चुनौती
यू हाओ ने खुद को एलोन मस्क का कंपटीटर बताया है. उन्होंने दावा किया कि अगले पांच साल में वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन जाएंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी भविष्य में एप्पल को पीछे छोड़ देगी और लाखों सैटेलाइट लॉन्च करेगी. उन्होंने खुद की तुलना स्टीव जॉब्स से भी की.

Advertisement

कर्मचारियों को बनाया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
यू हाओ ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे कंपनी के प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़े पोस्ट शेयर करें. उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिन कर्मचारियों के अकाउंट पर 10 हजार असली फॉलोअर्स होंगे, उन्हें 10 हजार युआन का इनाम दिया जाएगा. इसके बाद कई कर्मचारी लगातार सोशल मीडिया पोस्ट करने लगे.

सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे कमेंट
यू हाओ की हरकतों को लेकर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली.  कुछ लोगों ने उन्हें जीनियस बताया, जबकि कई यूजर्स ने उन्हें चीन का पागल बॉस कहना शुरू कर दिया. विशेषज्ञों का मानना है कि किसी गंभीर टेक कंपनी को सोशल मीडिया ड्रामा से ज्यादा अपने प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी पर ध्यान देना चाहिए. हालांकि उनके समर्थकों का कहना है कि यही अलग अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है.

गरीबी से अरबों की कंपनी तक का सफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यू हाओ का बचपन काफी गरीबी में बीता. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन पढ़ाई में वह हमेशा तेज रहे. साल 2005 में उन्हें सिंहुआ . में दाखिला मिला. बाद में उन्होंने ड्रोन और मोटर टेक्नोलॉजी पर काम शुरू किया. शुरुआती दिनों में उन्हें आर्थिक दिक्कतों और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में शियोमी से निवेश मिलने के बाद उनकी कंपनी तेजी से आगे बढ़ी.

Advertisement

जीनियस या सिर्फ सोशल मीडिया स्टार?
आज यू हाओ चीन के सबसे चर्चित टेक बिजनेसमैन में गिने जाते हैं. कुछ लोग उन्हें दूरदर्शी बिजनेसमैन मानते हैं, जबकि कुछ के लिए वह सिर्फ सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने वाले कारोबारी हैं. हालांकि इतना तय है कि अपने अनोखे अंदाज और बड़े-बड़े दावों से उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement