आंखें बंद कर सोचा कोई नहीं देख रहा... बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, Video

स्कूल की प्रार्थना के बीच एक बच्चे की छोटी-सी हरकत ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. जेब से चुपके से लॉलीपॉप निकालकर खाने लगा बच्चा जैसे ही आंख बंद करता है, उसे लगता है कि अब कोई उसे देख नहीं सकता. उसकी यही मासूम सोच और अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

Advertisement
वीडियो देखकर लोगों को अपना बचपन याद आ रहा है (Photo:Insta/@thebharatsquad) वीडियो देखकर लोगों को अपना बचपन याद आ रहा है (Photo:Insta/@thebharatsquad)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

जब बात मासूमियत की आती है, तो सबसे पहले बचपन याद आता है. कहा जाता है कि इंसान जब तक बच्चा रहता है, तब तक ही उसकी सादगी और मासूमियत बनी रहती है. जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, दुनिया की भागदौड़ उसे आगे तो बढ़ाती है, लेकिन उसी के साथ उसकी मासूमियत कहीं पीछे छूट जाती है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो बचपन की इसी मासूमियत को बखूबी दिखाता है. यह वीडियो एक स्कूल का बताया जा रहा है, जहां सुबह की प्रार्थना चल रही है और सभी बच्चे लाइन में खड़े हैं.

Advertisement

इसी बीच एक बच्चा चुपके से अपनी जेब से लॉलीपॉप निकालता है और उसे खाने लगता है. लेकिन जैसे ही वह हाथ जोड़कर आंख बंद करता है, उसे लगता है कि अब कोई उसे देख नहीं रहा. बच्चे की यही सोच उसे और भी क्यूट बना देती है.

देखें वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह चोरी-छिपे लॉलीपॉप खा रहा है और बीच-बीच में आंख बंद कर लेता है, जैसे वह खुद को छुपा रहा हो. उसकी मासूमियत और हरकतें इतनी सहज हैं कि देखने वाले खुद ही मुस्कुरा उठते हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर अपनी-अपनी यादें साझा कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि इस वीडियो ने उन्हें उनका बचपन याद दिला दिया. कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे कितने सच्चे और मासूम होते हैं, उन्हें दुनिया की जटिलता का कोई अंदाजा नहीं होता.

Advertisement

वहीं कई यूजर्स ने इसे दिन बना देने वाला वीडियो बताया. हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसकी मासूमियत ने हर किसी का दिल जरूर जीत लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement