शेयर करना था कोरोना का आंकड़ा, पोस्ट कर दिया एडल्ट वीडियो!

कनाडा में क्‍यूबेक (Quebec) नाम का प्रोविंस है, यहां कोरोना अपडेट बताने वाली हेल्‍थ एजेंसी से एक बड़ी गड़बड़ का मामला सामने आया है. इस एजेंसी ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक एडल्‍ट वीडियो का लिंक शेयर कर दिया. फिर क्‍या हुआ?

Advertisement
कनाडा की हेल्‍थ एजेंसी ने की गड़बड़ी (प्रतीकात्‍मक फोटो/ Pexals) कनाडा की हेल्‍थ एजेंसी ने की गड़बड़ी (प्रतीकात्‍मक फोटो/ Pexals)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 18 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST
  • कनाडा में सामने आया मामला
  • हेल्थ एजेंसी ने ट्वीट कर माफी मांगी

कनाडा की हेल्‍थ एजेंसी को कोरोनावायरस का ताजातरीन डाटा अपलोड करना था, पर इस एजेंसी ने एडल्‍ट वीडियो का लिंक शेयर कर डाला.

ये ब्‍लंडर ट्विटर अकाउंट से हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्यूबेक स्वास्थ्य मंत्रालय (Quebec Health Ministry)  को ट्रोल करना शुरू कर दिया. क्‍यूबेक कनाडा का एक प्रोविंस है. 

'द इंडिपेंडेट' की खबर के मुताबिक, ये गड़बड़ कनाडा में हुई. जहां Quebec Ministry of Health के ट्विटर अकाउंट से किसी ने ट्वीट कर दिया. ये ट्वीट 14 अप्रैल को हुआ. जो करीब 30 मिनट तक सोशल मीडिया पर मौजूद रहा. 

Advertisement

जब किसी को इस गलती का अहसास हुआ तो ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया. बाद में एक और ट्वीट कर इस विभाग ने अपने 1 लाख 3 हजार से यूजर से माफी मांगी. इस हेल्‍थ एजेंसी को  Santé Québec के नाम से भी जाना जाता है. 

विभाग ने मांगी माफी....

ट्वीट करते हुए विभाग ने लिखा, ' हमारे नियंत्रण से बाहर की स्थिति के कारण, हमारे ट्विटर अकाउंट से अनुचित सामग्री वाला एक लिंक पोस्ट किया गया. हम कारणों की तलाश कर रहे हैं. असुविधा के लिए खेद है.' 

 

हालांकि, माफी मांगे जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने विभाग को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा कि मेरी Santé Québec के उस कर्मचारी के साथ सहानुभूति है, जिसने गलती से ये वीडियो का लिंक आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर कर दिया. 

Advertisement

बाद में Health Quebec ने ट्विटर अकाउंटर पर सही कोविड आंकड़ों का डाटा शेयर कर दिया. लेकिन यूजर्स अब भी उस ट्वीट के कई स्‍क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »