Blinkit एजेंट ने पैसे मांगे तो पहना दी नोटों की माला... सामने आया वीडियो!

शादी वाले घर में Blinkit से ऑर्डर देने आए शख्स को घर वालों ने इस तरह से पेमेंट किया, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement
ब्लिंकइट एजेंट और कस्टमर के बीच पेमेंट लेन-देन का फनी वीडियो वायरल (Photo - Instagram/@shridhar_bhavya7) ब्लिंकइट एजेंट और कस्टमर के बीच पेमेंट लेन-देन का फनी वीडियो वायरल (Photo - Instagram/@shridhar_bhavya7)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

इंटरनेट पर कई बार काफी ऐसे मजेदार वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें एक ब्लिंकइट एजेंट और कस्टमर के बीच पैसे की लेनदेन की मजेदार पल को दिखाया गया है. 

एक शादी वाले घर में  Blinkit से ऑर्डर देने आए डिलीवरी एजेंट को घरवालों ने जो पेमेंट दिया, उसे देख कोई भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाए. इंटरनेट पर वैसे तो काफी फनी वीडियोज सामने आते रहते हैं. लेकिन, यहां ब्लिंकइट एजेंट और एक महिला के बीच पेमेंट के लेनदेन का जो फनी मोमेंट दिखाया गया है, वो काफी मजेदार है.

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर  @shridhar_bhavya7 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो का कैप्शन है - ब्लिंकइट वाले भाईया शादी वाले घर में डिलीवरी देने आए. 

इस वीडियो में शादी वाला एक घर दिखाई दे रहा है, जो पूरी तरह से सजा-धजा है. वहीं एक महिला की आवाज आ रही है. वह कहती हैं कि हमारे घर में आज शादी है. इसी बीच ब्लिंकइट से 2000 रुपये का सामान आ गया है. 

अब ब्लिंकइट वाले भाईया कह रहे हैं. उनके पास खुल्ले नहीं हैं. इसलिए खुल्ले ही दे दो. इसके बाद वीडियो में सौ-सौ और 20-20 रुपये के नोटों से बनी एक माला दिखाई देती है. वीडियो बना रही महिला ही वो माला लेकर आती है और खुल्ले कैश की जगह नोटों की वो माला ब्लिंकइट वाले भैया को दे देती है. 

Advertisement

फिर महिला कहती है कि भैया ये ले लो और इससे पैसे निकाल लो. क्योंकि हमारे पास तो टाइम नहीं है इसे निकालने का.  इस पर ब्लिंकइट एजेंट कहता है कि ये है कितने का? महिला बताती है इस नोटों की माला में 2100 रुपये हैं.

फिल ब्लिंकइट एजेंट नोटों की माला को अपने गले में डाल लेता है. महिला बोलती है अब यह नोटों की माला ब्लिंकइट वाले भैया को दे दिया गया है. अब ये माला से रुपये खुद खोलते रहेंगे.

इस वीडियो पर काफी लोगों ने फनी रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है - ये माला इनके गले में पहनाकर भेज दो. एक ने लिखा है - नोटों की माला की वजह से इनके चेहरे पर स्माइल तो देखो. एक ने लिखा है - मतलब वो अलग ही लेवल का बंदा था.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »