'वो मेरे इशारों पर चलता था, मैं उसे जैसे चाहती वैसे नचाती!' मस्क के '13 वें बच्चे' की मां का दावा

टेक दिग्गज एलन मस्क एक बार फिर विवादों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बिजनेस डील या स्पेस मिशन नहीं, बल्कि एक  निजी आरोप है. अमेरिका की मशहूर इंफ्लुएंसर एशले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि उन्होंने मस्क के बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन मस्क ने इसे दुनिया से छुपाकर रखा.

Advertisement
मस्क के '13 वें बच्चे' की मां का एक और दावा मस्क के '13 वें बच्चे' की मां का एक और दावा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

टेक दिग्गज एलन मस्क एक बार फिर विवादों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बिजनेस डील या स्पेस मिशन नहीं, बल्कि एक  निजी आरोप है. अमेरिका की मशहूर इंफ्लुएंसर एशले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि उन्होंने मस्क के बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन मस्क ने इसे दुनिया से छुपाकर रखा.

जैसे ही यह दावा सामने आया, यह खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी. हर दिन इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे बहस और तेज हो रही है.

Advertisement

'मस्क को उंगलियों पर नचा सकती हूं'

अब न्यूयॉर्क पोस्ट ने इस मामले में एक रिपोर्ट छापी है. रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट क्लेयर ने अपने करीबियों से खुलकर कहा था कि वह एलॉन मस्क को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकती हैं. यहां तक कि वह उन्हें 'कुछ भी रीट्वीट' करने के लिए राजी कर सकती हैं.उन्हें उंगलियों में नचा सकती हूं. इस दावे के बाद लोग और भी हैरान हैं!

गोल्ड डिगर बनना चाहती थीं

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, क्लेयर ने अपने दोस्तों से दूरी बनाकर मस्क से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की. रिपोर्ट के अनुसार, वह सिर्फ गोल्ड डिगर बनना चाहती थीं. मस्क से नजदीकियां भी उन्होंने इसीलिए बनाई.

हालांकि, मस्क ने इस पूरे विवाद पर कुछ भी नहीं कहा है. ना ही उन्होंने यह कबूला है कि सेंट क्लेयर के बच्चे के पिता वही हैं, और ना ही उन्होंने इस बात से इंकार किया है.

Advertisement

इसी बीच, उन्होंने अपनी मौजूदा पार्टनर और तीन बच्चों की मां, शिवोन जिलिस की पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट कर दिया! मस्क का यह कदम सोशल मीडिया यूजर्स के लिए और भी दिलचस्प बन गया है.

ये मामला पहुंचा अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट!

इन्फ्लुएंसर एशले सेंट क्लेयर ने मैनहट्टन सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर दावा किया है कि एलन मस्क उनके पांच महीने के बेटे के जैविक पिता हैं. उन्होंने अदालत से बच्चे की पूरी कस्टडी और मस्क के खिलाफ पितृत्व परीक्षण का आदेश देने की मांग की है. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में जमा दस्तावेजों में मस्क की एक तस्वीर शामिल है, जिसमें वे एक नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं.

इसके अलावा, मस्क और क्लेयर के बीच हुई कथित चैट भी फाइल की गई है, जिसमें मस्क ने बच्चे के जन्म के बाद पूछा था कि सब कुछ ठीक है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »