पुलिस हेलीकॉप्टर के जरिए कांस्टेबल बनाता था महिला के अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

इंग्लैंड के यॉर्कशायर में पूर्व ग्लैमर मॉडल ट्रेसी डिक्सन ने पुलिस के खिलाफ केस जीत लिया है. ट्रेसी का आरोप था कि जब वे अपने गार्डन में न्यूड होकर सनबाथ ले रही होती थीं तो एक पुलिस अधिकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए उनके वीडियो बनाता था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो साभार: पिक्सेल्स प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो साभार: पिक्सेल्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 08 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

इंग्लैंड के यॉर्कशायर में पूर्व ग्लैमर मॉडल ट्रेसी डिक्सन ने पुलिस के खिलाफ केस जीत लिया है. ट्रेसी का आरोप था कि जब वे अपने गार्डन में न्यूड होकर सनबाथ ले रही होती थीं तो एक पुलिस वाले ने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए उनके वीडियो बनाए हैं. ट्रेसी ने इस मामले में लगभग 2 करोड़ का मानहानि का दावा ठोका था. मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने ट्रेसी के साथ सेटलमेंट कर लिया है. हालांकि 2 करोड़ के मानहानि को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी है. 

Advertisement

ट्रेसी ने कहा कि ये शख्स सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल अपने मजे के लिए करता है और अपराधियों पर नजर रखने के बजाय ऐसे पुलिस वाले आम जनता के लिए खतरा बन जाते हैं. 54 साल की ट्रेसी का कहना था कि पुलिस ने उनकी प्राइवेसी का हनन किया है और इस घटना के जरिए उन्हें मानसिक तौर पर काफी परेशान भी किया है.

ट्रेसी ने ये भी कहा कि इस पुलिस अफसर ने उन्हें ये बताने से भी इनकार किया कि वे ऐसी घटिया हरकत इससे पहले कितनी बार कर चुके थे. वही 54 साल के पूर्व कॉन्स्टेबल एद्रियान पोगमोर ने माना कि उन्होंने दक्षिण यॉर्कशायर के पुलिस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर ट्रेसी की जासूसी की थी. इस सरकारी हेलीकॉप्टर में एक बेहद पावरफुल कैमरा लगा हुआ है जो गाड़ी में लगे नंबर प्लेट को दो मील की दूरी से भी साफ तौर पर देख सकता है.

Advertisement

इस पुलिस वाले के साथ स्कूल में भी पढ़ चुकी हैं ट्रेसी

ट्रेसी ने ये भी बताया कि वो और पोगमोर एक ही स्कूल में पढ़े हैं और उन्हें चिंता है कि कहीं ना कहीं पोगमोर उनका कई सालों से सीक्रेट तरीके से पीछा ना कर रहा हो. ट्रेसी ने मिरर वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि इस घटना के बाद मेरा पुलिस में विश्वास नहीं रह गया है. ये मेरी प्राइवेसी का उल्लंघन है. पोगमोर साउथ यॉर्कशायर पुलिस के एयर सपोर्ट यूनिट में काम करता था. उस पर आरोप है कि 2 मिलियन पाउंड के इस हेलीकॉप्टर के कैमरे के सहारे वो एक कपल की सेक्स वीडियो भी शूट कर चुका था.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »