टीचर ने निबंध लिखने को कहा, कई स्टूडेंट्स ने लिखी एक ही बात, 13 वर्षीय बच्चे के खिलाफ जांच शुरू

एक टीचर ने स्कूल में बच्चों को निबंध लिखने को दिया था. कुछ बच्चों ने उसमें जो चीज लिखी उससे वो हैरान रह गई. टीचर ने 13 साल के एक बच्चे से सवाल पूछे. अब उसके खिलाफ जांच शुरू हो गई है.

Advertisement
बच्चों ने निबंध में क्लासमेट के बारे में लिखा (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels) बच्चों ने निबंध में क्लासमेट के बारे में लिखा (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2023,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

स्कूल जाने वाला एक 13 साल का लड़का अकेले एक टेक कंपनी चला रहा है. ये बात सुनने में काफी अजीब लगती है. इसी वजह से स्कूल ने बच्चे के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. इस बच्चे ने दावा किया है कि वो इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी का मालिक है. उसके अंडर 5 से 6 कर्मचारी काम करते हैं, जिन्हें वो बाकायदा सैलरी देता है. मामले का खुलासा स्कूल में दिए गए एक प्रोजेक्ट से हुआ है.

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों को कहा गया था कि उन्हें एक सफल क्लासमेट पर निबंध लिखना है. तभी क्लास के बाकी बच्चों ने इस छात्र के बारे में लिख दिया. स्कूल के प्रवक्ता का कहना है, 'वो निश्चित रूप से किसी कंपनी का प्रमुख नहीं है. ये असंभव है.' ये मामला चीन का है.

इससे जुड़ा एक वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. जिसमें टीचर को उनकी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा कहता है कि उसकी खुद की कंपनी है. वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद से इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि चीन में 18 साल से कम उम्र के लोग कानूनी रूप से कंपनी नहीं चला सकते.

टीचर ने इंटरनेट पर शेयर किया वीडियो

वायरल वीडियो को चोंगकिंग में रहने वाली स्कूल टीचर ने शेयर किया था. उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें एक सफल क्लासमेट पर निबंध लिखना है. टीचर तब हैरान रह गई, जब कुछ बच्चों ने लिखा कि उसी क्लास में पढ़ने वाला एक बच्चा टेक कंपनी चलाता है. तब टीचर ने इस बच्चे से पूछा, 'मैंने सुना है कि आपमें से कोई बॉस है, जो कंपनी का मालिक है. वो कौन है?' तब सभी बच्चे चशमा और मास्क पहने एक लड़के की तरफ देखने लगे.

Advertisement

बच्चे ने दिए सवालों के जवाब

टीचर बच्चे से पूछती है कि तुम्हारी कंपनी कौन सा बिजनेस करती है? तो बच्चा जवाब में इंटरनेट टेक्नोलॉजी बोलता है. जब उससे पूछा जाता है कि क्या वो कंपनी में काम करने वाले लोगों को सैलरी देता है, तो वो हां में जवाब देता है. तब टीचर उसकी तारीफ करती है. हालांकि बच्चा किस परिवार से आता है, इस बारे में नहीं बताया गया. वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है. किसी का कहना है कि इस लड़के को सबसे छोटी उम्र में बॉस बनने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन करना चाहिए. तो किसी का कहना है कि अगर इसकी कंपनी में वैकेंसी है, तो मैं भी अप्लाई कर देता हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »