Advertisement

ट्रेंडिंग

किसी को घसीटा, किसी को टांगकर ले गई... प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा

aajtak.in
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST
  • 1/9

CJP के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई की कई तस्वीरें सामने आईं. कहीं प्रदर्शनकारियों को पकड़कर ले जाया गया, तो कहीं पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले जाते दिखाई दिए.

(Photo: Reuters)

  • 2/9

प्रदर्शन के दौरान सामने आई कुछ तस्वीरों में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हाथ-पैर से उठाकर ले जाते नजर आए. इन तस्वीरों में हिरासत की कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच की स्थिति दिखाई देती है.

(Photo: AFP)

  • 3/9

कुछ तस्वीरों में महिला प्रदर्शनकारी को पुलिसकर्मी उठाकर ले जाते दिखाई दिए. CJP के प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और हिरासत में लेने की कार्रवाई की.

(Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/9

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़कर बसों तक पहुंचाया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में हिरासत में लेने की कार्रवाई के अलग-अलग दृश्य नजर आए.

(Photo: AFP)

  • 5/9

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई. कई जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे और प्रदर्शनकारियों की आवाजाही पर नजर रखी गई.

(Photo: Reuters)

  • 6/9

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कई रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई. संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने चेकिंग बढ़ाई, जबकि कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया.

(Photo: PTI)

Advertisement
  • 7/9

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद पार्टी के समर्थकों ने दिल्ली पहुंचने और प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली.

(Photo: PTI)

  • 8/9

प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ाई गई. जंतर-मंतर के अलावा संवेदनशील इलाकों और प्रमुख रास्तों पर भी निगरानी रखी गई.

(Photo: Reuters)

  • 9/9


CJP के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाते लोगों से लेकर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था तक, दिल्ली में कई तरह के दृश्य सामने आए. इन तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन के दौरान राजधानी में क्या-क्या हुआ.

(Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement
Advertisement