Advertisement

ट्रेंडिंग

हरियाणा से छोटा नीदरलैंड, T20 में आज अमेरिका से आमने-सामने, जानें इस देश की खास बातें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST
  • 1/11

आज T20 वर्ल्ड कप में अमेरिका और नीदरलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. मैच के बहाने जानिए उस देश के बारे में, जो आकार में छोटा है, लेकिन खेल और अर्थव्यवस्था दोनों में दमदार पहचान रखता है.

(Photo:AP)

  • 2/11

नीदरलैंड दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप उत्पादक है, जहां हर साल लाखों फूलों के बगीचे खिलते हैं. क्रिकेट मैच के दौरान 'ऑरेंज आर्मी' की तरह नीदरलैंड के फैंस नारंगी रंग में मैदान पर उतरते हैं, ठीक वैसे ही जैसे ट्यूलिप फील्ड्स रंग बिरंगे होते हैं -प्रेम और उत्साह का प्रतीक है.

(Photo:Pexel)

  • 3/11

नीदरलैंड का कुल क्षेत्रफल करीब 41,500 वर्ग किलोमीटर है. यह भारत के हरियाणा राज्य से भी छोटा है. आकार में छोटा होने के बावजूद यह देश वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली भूमिका निभाता है और खेल के मैदान में बड़ी टीमों को चुनौती देता रहा है.

(Photo:Pexel)

Advertisement
  • 4/11

नीदरलैंड का अर्थ है ‘नीची जमीन’. देश का बड़ा हिस्सा समुद्र तल से नीचे है. यहां मजबूत बांध और उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली बनाई गई है, जिसने समुद्र से जमीन की रक्षा की है और इसे इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण बनाया है.

(Photo:Pexel)

 

  • 5/11

एम्स्टर्डम इसकी आधिकारिक राजधानी है, जो अपनी नहरों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है. हालांकि सरकार और संसद द हेग में स्थित हैं. रॉटरडैम यूरोप के सबसे बड़े बंदरगाहों में गिना जाता है.

(Photo:Pexel)

  • 6/11

छोटे आकार के बावजूद नीदरलैंड दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. कृषि, डेयरी उत्पाद, फूलों का निर्यात और अंतरराष्ट्रीय व्यापार इसके मुख्य आधार हैं. यह यूरोप का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है.

(Photo:Pexel)

Advertisement
  • 7/11

ट्यूलिप के रंग-बिरंगे खेत और पारंपरिक पवनचक्कियां इस देश की पहचान हैं. हर साल लाखों पर्यटक इन खूबसूरत दृश्यों को देखने यहां पहुंचते हैं. पर्यटन भी इसकी अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है.

(Photo:Pexel)

  • 8/11

नीदरलैंड को साइकिलों का देश भी कहा जाता है. यहां लोग बड़ी संख्या में रोजमर्रा की यात्रा के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं. साइकिल ट्रैक की शानदार व्यवस्था इसे पर्यावरण के प्रति जागरूक देशों में शामिल करती है.

(Photo:Pexel)

  • 9/11

नीदरलैंड क्रिकेट टीम का इतिहास पुराना है. देश में क्रिकेट का आयोजन 19वीं सदी से होता रहा है. रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना 1883 में हुई. टीम ने 1996 में पहली बार वनडे विश्व कप खेला और तब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई.


(Photo:Pexel)
 

Advertisement
  • 10/11

नीदरलैंड क्रिकेट टीम कई मौकों पर बड़ी टीमों को चौंका चुकी है. सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने टी-20 और वनडे विश्व कप में यादगार प्रदर्शन किए हैं और अपनी जुझारू छवि बनाई है.

(Photo:Pexel)

  • 11/11

अमेरिका के खिलाफ आज का मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. सुपर-8 की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी है. छोटे देश का बड़ा हौसला आज मैदान पर नजर आएगा, जहां नीदरलैंड अमेरिका को कड़ी टक्कर देने उतरेगा.

(Photo:Pexel)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement