मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में तेल और गैस की किल्लत शुरू हो गई है. होर्मुज स्ट्रेट बाधित हो जाने के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है. 50 दिनों तक के लिए तेल और गैस का स्टॉक बचा है. ऐसे में एलपीजी गैस को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है. इसी बीच सरकार ने आश्वासन दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है. पर्याप्त गैस और तेल के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं. (Photo - PTI)
ईरान और इजरायल युद्ध के बीच जैसे ही होर्मुज स्ट्रेट बंद होने और मिडिल ईस्ट से गैस और तेल की सप्लाई बाधित होने की खबर फैली लोग खासकर घरेलू गैस को लेकर चिंतित हो गए हैं. इसको लेकर सरकार ने ईसीए अधिसूचना जारी की है और गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर सख्त है. (Photo - PTI)
देश में कितना गैस जरूरी
देश में रोज 19.5 करोड़ घन मीटर की खपत होती है.10 करोड़ घन मीटर गैस का रोज घरेलू उत्पादन होता है. होर्मुज स्ट्रेट से आने वाली सप्लाई में 30 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं कतर से सप्लाई में 47 फीसदी की गिरावट आई है. (Photo - Screengrab/ITG)
सरकार ने क्या किया
तेल कंपनियों को गैस उत्पादन बढ़ाने के आदेश दिए. पश्चिम एशिया की शिपमेंट्स को बीमा कवरेज देने की तैयारी. खाड़ी के अलावा अन्य जगहों से गैस सौदा किया है. घरेलू रसोई गैस को लेकर ECA अधिसूचना जारी की गई है. (Photo - Screengrab/ITG)
गैस को लेकर क्या-क्या इंतजाम किए हैं
रूस एलएनजी देने के लिए भारत को तैयार है. 95 लाख बैरल रूसी तेल भरतीय तट पर मौजूद है. अमेरिका से 22 लाख टन एलपीजी का सौदा हुआ है. भारत की तेल कंपनियां एलपीजी का उत्पादन बढ़ाएगी. ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया से भी गैस आ रही है. कनाडा और पश्चिम अफ्रीका से भी गैस की आपूर्ति होगी. (Photo - Screengrab/ITG)
आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू
अब घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी पर कार्रवाई होगी. 25 दिनों के गैप के बाद ही घरेलू सिलेंडर बुक होंगे. घरेलू सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर भी कार्रवाई की जाएगी. तय कीमत से अधिक वसूली पर कानूनी कार्रवाई होगी. (Photo - Screengrab/ITG)
आने वाले दिनों में देश भर में गैस की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है. क्योंकि, गैस की किल्लत का असर सीधे तौर पर लोगों की रसोई पर पड़ता है. इसलिए इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है. (Photo - PTI)
गैस की किल्लत और जंग के बीच आ रही खबरों से गैस को लेकर फैली अफरा-तफरी को रोकने के लिए सरकार ने ईसीए अधिसूचना भी जारी कर दी है. इससे गैस की कालाबाजारी और तय कीमत से अधिक वसूले जाने पर कार्रवाई की जाएगी और इसकी सप्लाई चेन पर असर नहीं पड़ेगा. (Photo - Pixabay)
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय रिफाइनरियां हमेशा की तरह हर दिन 60 Lk यूनिट घरेलू LPG सप्लाई कर रही हैं. कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमत डिलीवरी की तारीख के हिसाब से तय होगी. गैस सिलेंडर की बुकिंग भले ही पहले हुई हो, लेकिन उसकी डिलीवरी कीमत बढ़ने के बाद हो रही है तो रिवाइज्ड पेमेंट देना होगा. (इनपुट - ऐश्वर्य पाटिल )