Advertisement

ट्रेंडिंग

राख में बदली गाड़ियां… कुख्यात ड्रग तस्कर एल मेंचो के एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें

aajtak.in
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST
  • 1/9

मेक्सिको में चलाए गए बड़े ऑपरेशन के बाद सड़कों का मंजर देखने लायक नहीं था. चारों तरफ जली हुई कारें, राख में बदले वाहन और जलते टायर कई घंटे तक धुआं छोड़ते रहे. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर इतना तीव्र था कि आसपास की गाड़ियां आग की चपेट में पूरी तरह खत्म हो गईं.

(Photo: Reuters)
 

  • 2/9


कुख्यात ड्रग तस्कर एल मेंचो, दुनिया के सबसे खतरनाक कार्टेलों में से एक CJNG का सरगना था. वह सालों से मेक्सिको में हिंसा, अपहरण और ड्रग तस्करी का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता था. अमेरिका तक उसकी गिरफ्तारी को लेकर दबाव था। उसके एनकाउंटर ने सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी राहत दी है.

(Photo:ITG)

  • 3/9


इंटेलिजेंस इनपुट के बाद मेक्सिकन सुरक्षा बलों ने एल मेंचो को घेरने की योजना बनाई. अधिकारियों को पता चला कि वह कार्टेल के महत्वपूर्ण इलाके में मौजूद है. भारी सुरक्षा के साथ कमांडो टीम मौके पर पहुंची और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. एनकाउंटर कई घंटों तक चला, जिसमें भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया.

(Photo:Reuters)

Advertisement
  • 4/9

एनकाउंटर के बाद सामने आई राख बनी गाड़ियों, जले ट्रकों और धुएं से भरी सड़कों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. लोगों ने इसे 'हिंसा का असली चेहरा' और 'कार्टेल की क्रूरता का सबूत' बताया.

(Photo:AFP)

  • 5/9

मेक्सिको में कुख्यात ड्रग लार्ड एल मेंचो नेमेसियो ओसेगुएरा की मौत की खबर सामने आते ही देशभर में संगठित कार्टेल हिंसा भड़क उठी. बंदूकधारियों ने गाड़ियों को आग लगाई, राजमार्गों को ब्लॉक कर दिया और एक बड़े एयरपोर्ट पर भी अफरा-तफरी मचा दी.

(Photo:AFP)

  • 6/9

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, कार्टेल के सदस्यों ने रविवार को कम से कम 20 राज्यों में 250 से ज़्यादा जलते हुए रोडब्लॉक खड़े कर दिए. इससे पूरे ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर ठप हो गए और धुआँ कई शहरों के ऊपर फैलने लगा, जिसके कारण लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ा.

(Photo:AP)

Advertisement
  • 7/9

मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने पुष्टि की कि एनकाउंटर में कुख्यात ड्रग लॉर्ड का अंत हुआ है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन बेहद जोखिमभरा था और कार्टेल के लोगों ने जबरदस्त प्रतिरोध किया. इसके बावजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया.

(Photo:Reuters)
 

  • 8/9

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, कार्टेल के सदस्यों ने रविवार को कम से कम 20 राज्यों में 250 से ज़्यादा जलते हुए रोडब्लॉक खड़े कर दिए. इससे पूरे ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर ठप हो गए और धुआँ कई शहरों के ऊपर फैलने लगा, जिसके कारण लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ा.

(Photo:Reuters)

  • 9/9

मेक्सिको में फैली इस हिंसा के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को घरों में रहने, भीड़ से दूर रहने और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है. 

(Photo:AFP)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement