Best Waterfalls in Uttar Pradesh: मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं UP के ये 5 खूबसूरत वॉटरफॉल, हर नजारा जीत लेगा आपका दिल

पानी के झरने देखने के लिए अक्सर लोग मनाली, शिमला या मसूरी भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में भी वॉटरफॉल हैं. इसलिए अगली बार जब आपको घूमने का मन हो तो आप यूपी के इन झरनों को देखने का प्लान बना सकते हैं. अगर आप यूपी के हैं तो अब आपको उत्तराखंड या हिमाचल जाने की जरूरत नहीं है, आप अपने प्रदेश में ही इन खूबसूरत झरनों का मजा ले सकते हैं.

Advertisement
पानी की झरने उत्तर प्रदेश में भी मौजूद हैं. (PHOTO:AI) पानी की झरने उत्तर प्रदेश में भी मौजूद हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

Best Waterfalls in Uttar Pradesh: बारिश में झरने अपने चरम पर होते हैं और इस मौसम में कुदरत का यह करिश्मा देखने का अपना एक अलग मजा होता है. मानसून में लोग झरने देखने के लिए ट्रिप प्लान करते हैं और वॉटरफॉल्स के लिए अक्सर मेघालय, शिमला, मसूरी जाते हैं, मगर दिल्ली के पास उत्तर प्रदेश को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी में कई फेमस झरने हैं, जिन्हें देखकर आपको अलग ही सुकून मिलेगा.

Advertisement

बारिश के दिनों में इन वॉटरफॉल्स के आसपास हरियाली बढ़ जाती है और पानी की धार भी पहले से ज्यादा शानदार नजर आती है. यही वजह है कि अगर इस मानसून किसी नेचर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यूपी के इन 5 झरनों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. 

राजदरी वॉटरफॉल, चंदौली

चंदौली जिले में स्थित राजदरी वॉटरफॉल नेचर लवर्स के लिए बेहतरीन जगह है. यह चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में स्थित है. आसपास फैली हरियाली, चट्टानों के बीच बहता पानी और आसापास की शांति यहां आने वाले टूरिस्ट को अच्छी लगती है. इसके आसपास ही देवदरी वॉटरफॉल भी है, इसलिए एक ही ट्रिप में दोनों जगहों की खूबसूरती देखी जा सकती है. अगर आप बनारस जाने के प्लान बना रहे हैं तो इन दोनों झरनों को देखकर आ सकते हैं. क्योंकि चंदौली से बनारस की सड़क मार्ग से कुल दूरी लगभग 35 से 45 किलोमीटर है.

Advertisement

देवदरी वॉटरफॉल, चंदौली

देवदरी भी चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा है,  यहां चट्टानों से गिरता साफ पानी और आसपास की प्राकृतिक हरियाली इस जगह को बेहद खूबसूरत बना देती है. जिला प्रशासन के मुताबिक, लोग यहां अक्सर डे ट्रिप के लिए आते हैं और आसपास खाने-पीने की कुछ फैसिलिटी भी मौजूद हैं. वाराणसी से इसकी दूरी करीब 95 किलोमीटर बताई गई है, जबकि मुगलसराय रेलवे स्टेशन लगभग 50 किलोमीटर दूर है.

विन्धम वाटरफॉल, मिर्जापुर

फिल्मों और सीरीज में तो आपने मिर्जापुर का बहुत नाम सुना होगा, इस जगह को सीरीज में तो गुंडागर्दी का अड्डा दिखाया जाता है. मगर यहां आप विन्धम वाटरफॉल विंध्य पर्वत श्रृंखला के बीच बसा एक शांत और खूबसूरत झरने का लुफ्त उठा सकते हैं. यहां ऊंचाई से गिरता पानी और चारों तरफ नजर आने वाली हरियाली मानसून में इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है. जिला प्रशासन के मुताबिक, यहां एक छोटा चिड़ियाघर और पार्क भी बनाया गया है, जिसकी वजह से यह जगह पिकनिक के लिए भी काफी पसंद किया जाने लगा है.

मुक्खा फॉल, सोनभद्र

सोनभद्र का मुक्खा फॉल भी यूपी के उन प्राकृतिक ठिकानों में शामिल है, जहां बारिश के मौसम में घूमने का अपना अलग अहसास होता है. जिला प्रशासन के मुताबिक, यह बेलन नदी के किनारे स्थित है और यहां पानी करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है. इस जगह को चट्टानों पर बने रॉक पेंटिंग्स और खास बनाती है.

Advertisement

टांडा फॉल, मिर्जापुर

मिर्जापुर का टांडा फॉल भी मानसून में घूमने के लिए शानदार जगह है. यह विंध्य की पहाड़ियों के बीच स्थित है और बारिश के मौसम में इसका पानी तेज बहाव के साथ गिरता हुआ बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. जिला प्रशासन इसे प्राकृतिक शांति और सुंदरता के लिए जाना जाने वाली जगह बताता है. 

हर बार शिमला-मनाली जाने के बजाय अपने आसपास किसी खूबसूरत नेचर डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं. खासकर मानसून में जब हरियाली अपने चरम पर होती है, तब इन झरनों का नजारा बेस्ट हो सकता है. हालांकि बारिश के दौरान झरनों के पास फिसलन और तेज पानी का खतरा हो सकता है, इसलिए स्थानीय प्रशासन की सलाह और सुरक्षा निर्देशों का जरूर पालन करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »