मनाली-नैनीताल छोड़िए! इस गर्मी परिवार के साथ घूम आएं भारत की ये 5 शांत जगहें, जन्नत जैसी लगेगी ट्रिप

Summer Best Travel Destinations: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में भीड़भाड़ और ट्रैफिक से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ऑफबीट जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप शांति से परिवार के साथ नेचर, सुकून और ठंडे मौसम का आनंद ले सकते हैं.

Advertisement
इस गर्मी घूम आएं भारत की ये 5 ऑफबीट जगहें (Photo-ITG) इस गर्मी घूम आएं भारत की ये 5 ऑफबीट जगहें (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

Summer Best Travel Destinations: भारत के ज्यादातर हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में लोग ठंडी और सुकून भरी जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन गर्मियों में शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल जैसी जगहों पर काफी भीड़ देखने को मिलती है. अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत, खूबसूरत और नेचर के करीब जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो देश में कई ऐसी डेस्टिनेशन हैं जो अभी भी कम भीड़ वाली और बेहद खूबसूरत हैं. ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे ऑफबीट जगहों के बार में बताएंगे, जहां आप परिवार के साथ आराम से गर्मियों में घूमने जा सकते हैं.

Advertisement

उत्तराखंड का चोपता
गर्मियों में उत्तराखंड के चोपता का मौसम काफी सुहावना रहता है.  शांत वादियों और हरियाली से घिरी यह जगह बेहद खूबसूरत है. इसे 'मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है. यहां आप कैंपिंग, ट्रैकिंग और बर्ड वॉचिंग का मजा ले सकते हैं. आसपास मौजूद कई शिव मंदिर इस जगह को और भी खास बनाते हैं

हिमाचल प्रदेश का शांगढ़
हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली में स्थित शांगढ़ एक शांत और कम भीड़ वाली जगह है. यहां के हरे-भरे मैदान, देवदार के जंगल और खूबसूरत नजारे लोगों को काफी पसंद आते हैं. यह जगह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित है जो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है. अगर आप नेचर के बीच सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.

Advertisement

उत्तराखंड का कनाताल
उत्तराखंड का कनाताल भीड़ से दूर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां सुरकंडा देवी मंदिर, काउडिया फॉरेस्ट और टिहरी झील जैसी जगहें घूमने लायक हैं. यहां आप कैंपिंग, बोटिंग और स्टारगेजिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं. शांत माहौल और ठंडी हवा इस जगह को खास बनाती है.

अरुणाचल प्रदेश का तवांग
अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए मशहूर है. यहां स्थित तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ माना जाता है. इसके अलावा सेला पास, नूरानांग फॉल्स और खूबसूरत झीलें यहां आने वाले पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं. यह जगह अभी भी ज्यादा भीड़भाड़ से दूर है.

असम का हाफलोंग
असम का हाफलोंग एक शांत और बजट-फ्रेंडली पर्यटन स्थल है. यह जगह अपनी नीली पहाड़ियों, अनानास के बागानों और खूबसूरत झीलों के लिए जानी जाती है. यहां ट्रैकिंग, बोटिंग और नेचर वॉक जैसी एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है. हाफलोंग झील और पनिमुर वॉटरफॉल्स यहां की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement