शांति, सुकून और... ऋषिकेष से 45 किमी दूर है वो 'स्वर्ग' जहां बह जाती हैं सारी उलझनें

ऋषिकेश की भीड़-भाड़ से थक गए हैं? तो पहाड़ों के बीच छिपा यह सीक्रेट कोना आपका इंतजार कर रहा है, जहां की सफेद रेत और नीला पानी आपको किसी आलीशान समुद्री किनारे का एहसास दिलाएंगे.

Advertisement
राफ्टिंग और कैंपिंग के शौकीनों का पसंदीदा ठिकाना (Photo: ITG) राफ्टिंग और कैंपिंग के शौकीनों का पसंदीदा ठिकाना (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

पहाड़ों की वादियों में अक्सर लोग झरने और ऊंचे पहाड़ देखने जाते हैं, लेकिन ऋषिकेश से महज 38 किलोमीटर दूर एक ऐसी जगह है जो आपको किसी नदी किनारे के शानदार तट का अहसास कराएगी. हम बात कर रहे हैं कौड़ियाला की. गंगा के किनारे बसी यह जगह अपनी सफेद रेत और साफ नीले पानी के लिए मशहूर है. यहां की खूबसूरती ऐसी है कि एक पल के लिए आप भूल जाएंगे कि आप पहाड़ों में हैं या किसी बड़े रेतीले किनारे पर.

Advertisement

अगर आप ऋषिकेश की आम जगहों पर होने वाली भीड़ से परेशान हो चुके हैं, तो कौड़ियाला आपके लिए सबसे अच्छी जगह है. यह किनारा चारों तरफ से ऊंचे पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है. यहां गंगा किनारे की सफेद रेत पर बैठकर आप घंटों सुकून के साथ अपना समय बिता सकते हैं. चाहे आप परिवार के साथ हों या दोस्तों के साथ, यहां की शांति और हरियाली आपके मन को एकदम तरोताजा कर देगी.

शहर के शोर-शराबे से दूर, शांति का एक नया पता (Photo: ITG)

यह भी पढ़ें: ट्रेन नहीं चलता-फिरता महल! मिडिल क्लास की सालाना सैलरी, 6 दिन का किराया

एडवेंचर का असली मजा

कौड़ियाला सिर्फ बैठने और नजारे देखने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह मौज-मस्ती और रोमांच का भी बड़ा केंद्र है. यहां गंगा की लहरें काफी तेज होती हैं, जो 'व्हाइट रिवर राफ्टिंग' के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं. इसके अलावा, यहां की रेत पर कैंप लगाकर रात बिताना एक अलग ही अनुभव होता है. चूंकि यह इलाका जंगलों के पास है, इसलिए यहां आपको कभी-कभी जंगली जानवर भी देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: होमस्टे में रुकना है तो सिर्फ कमरा न देखें, इन तरीकों से ट्रिप बनाएं यादगार

यहां कैसे पहुंचें?

कौड़ियाला के इस शानदार रेतीले तट तक पहुंचना बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको कोई खास मेहनत नहीं करनी पड़ती. ऋषिकेश से महज 38 किमी दूर यह जगह बद्रीनाथ हाईवे के ठीक नीचे स्थित है. आप यहां अपनी गाड़ी, टैक्सी या ऋषिकेश से चलने वाली किसी भी बस के जरिए आराम से पहुंच सकते हैं. अगर आप बस से आ रहे हैं, तो सड़क किनारे बने उस मील के पत्थर के पास उतरें जहां से नदी का रास्ता जाता है और यदि अपनी गाड़ी से हैं, तो पास के ढाबे पर पार्किंग का थोड़ा चार्ज देकर उसे सुरक्षित खड़ा कर सकते हैं. यहां की सबसे बड़ी खूबी यह है कि मुख्य सड़क से नीचे तट तक जाने के लिए एक पक्का रास्ता बना हुआ है. बस 15-20 मिनट पैदल चलने के बाद आप गंगा पर बने एक पुल पर पहुंच जाएंगे, जहां बहती ठंडी और ताजी हवाएं आपकी सारी थकान और टेंशन एक पल में दूर कर देंगी. अगर आप ट्रेन से आने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है और हवाई जहाज से आने वालों के लिए देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट सबसे पास पड़ता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement