Best Snowfall Places in India: बर्फ की चादर में ढकी भारत की 4 सबसे जादुई जगहें, इस सर्दी जरूर करें एक्सप्लोर

सर्दियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है. भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं, जो सर्दियों में बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती हैं. अगर आप विंटर वेकेशन में स्नोफॉल और शांत पहाड़ियों का अनुभव करना चाहते हैं, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

Advertisement
सर्दियों में कई इलाकों में बर्फबारी होती है. (PHOTO:ITG) सर्दियों में कई इलाकों में बर्फबारी होती है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

Best Snowfall Places in India: सर्दियों का मौसम आते ही पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. ऊंची चोटियों से लेकर छोटे-छोटे गांवों तक, कई जगहें सफेद बर्फ की चादर में ढक जाती हैं. सर्दियों में बर्फबारी देखना का अपना ही एक अलग मजा होता है, जिस तरह नजरें घुमाओ वहां पर बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है. विंटर वेकेशन में अक्सर लोग बर्फ देखने की चाह में पहाड़ी इलाकों का रूख करते हैं, अगर आप भी अपनी अगली छुट्टियों में बर्फ देखना की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसके लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

अगर आपको भी बर्फबारी देखना और ठंडे मौसम में पहाड़ों के बीच समय बिताना पसंद है, तो भारत की कुछ जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां बर्फ से ढके पहाड़, शांत माहौल और खूबसूरत नजारे आपका सफर यादगार बना सकते हैं. 

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड का औली सर्दियों में किसी बर्फीली तस्वीर जैसा नजर आता है. यहां चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और देवदार के पेड़ दिखाई देते हैं. औली अपनी खूबसूरत ढलानों और स्कीइंग के लिए भी जाना जाता है. अगर आप बर्फ के बीच एडवेंचर के साथ कुछ शांत पल बिताना चाहते हैं, तो औली की ट्रिप आप प्लान कर सकते हैं.

कल्पा, हिमाचल प्रदेश

किन्नौर जिले का कल्पा सर्दियों में बर्फ से ढक जाने पर बेहद खूबसूरत नजर आता है, यहां से बर्फ से ढकी हिमालयी चोटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है. शांत गांव, पारंपरिक किन्नौरी घर और पहाड़ों के बीच बर्फ की सफेद चादर कल्पा की खूबसूरती को और बढ़ा देती है और शिमला-मनाली से अलग कुछ देखना चाहते हैं तो यह जगह परफेक्ट है.

Advertisement

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश का तवांग सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ों के कारण बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. यहां ऊंचे पहाड़, घुमावदार सड़कें, बौद्ध मठ और शांत वातावरण मिलकर एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है. सर्दियों में बर्फबारी के दौरान तवांग का पूरा पहाड़ी इलाका सफेद रंग में रंगा नजर आ सकता है, जिसे देखना किसी सपने से कम नहीं लगता है.

पहलगाम, जम्मू-कश्मीर

कश्मीर में बर्फ देखने और बर्फीली वादियों का मजा लेने के लिए पहलगाम की ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं. देवदार के ऊंचे पेड़ों और लिदर नदी के किनारे बसा यह जगह सर्दियों में बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती है. यहां आरू घाटी और बेताब घाटी में शांत बर्फीले नजारे देखने को मिलते हैं, सर्दियों में यह जगह धरती के स्वर्ग से कम नहीं लगती है.

बर्फ देखने का बना रहे हैं प्लान तो रखें ध्यान

सर्दियों में पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए सफर से पहले मौसम, सड़क की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की सलाह जरूर देख लें. गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और फिसलन वाली जगहों के लिए सही जूते साथ रखना बिल्कुल भी ना भूलें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »