इस हफ्ते कहां आएगा आंधी-तूफान, कहां होगी बारिश, कहीं भी घूमने जाने से पहले पढ़ें IMD का ये अलर्ट

अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर चेक कर लें. मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 31 मई के बीच देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी, भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. ऐसे में ट्रैवल के दौरान थोड़ी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

Advertisement
देशभर में बारिश, आंधी और हीटवेव का अलर्ट (Photo-ITG) देशभर में बारिश, आंधी और हीटवेव का अलर्ट (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

अगर आप इस हफ्ते कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर चेक कर लें. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 से 31 मई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है. कहीं तेज गर्मी पड़ेगी तो कहीं भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक नॉर्थ-ईस्ट इंडिया, दक्षिण भारत, हिमालयी इलाकों और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है. वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक और झारखंड जैसे राज्यों में तेज आंधी और तूफान आने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

Advertisement

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि होने का भी अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वहां के मौसम को ध्यान में रखकर ही अपना ट्रैवल प्लान बनाएं. आइए जानते हैं इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है.

नॉर्थ-ईस्ट और हिल स्टेशनों में भारी बारिश का अलर्ट
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम जैसे राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. शिलॉन्ग, चेरापूंजी, गंगटोक और तवांग जैसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर लैंडस्लाइड, जलभराव और खराब विजिबिलिटी की समस्या हो सकती है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रोड ट्रिप और ट्रैकिंग करना मुश्किल हो सकता है.

दक्षिण भारत में मानसून की शुरुआत
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और तूफान का असर देखने को मिल सकता है. मुन्नार, वायनाड, कूर्ग और ऊटी जैसे हिल स्टेशन पर फिसलन भरी सड़कें और ट्रैफिक की दिक्कतें हो सकती हैं. हालांकि बारिश के कारण झरनों और हरियाली की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी.

Advertisement

समुद्र किनारे घूमने वालों के लिए भी अलर्ट
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के आसपास तेज हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में बोट राइड, फेरी सर्विस और वॉटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज प्रभावित हो सकती हैं. जो लोग बीच या आइलैंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, उन्हें मौसम की जानकारी लेकर ही वहां जाने का प्लान करना चाहिए.

उत्तर और मध्य भारत में हीटवेव का खतरा
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. जयपुर, आगरा और वाराणसी जैसे शहरों में दिन के समय घूमना मुश्किल हो सकता है.  ऐसे में लोगों को धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और सुबह या शाम के समय ही घूमने की सलाह दी जा रही है.

ट्रैवल के दौरान रखें इन बातों का रखें ध्यान

  • ट्रैवलिंग से पहले मौसम की जानकारी जरूर चेक करें.
  • बारिश वाले इलाकों में समय से पहले निकले.
  • तेज गर्मी में पानी और सनस्क्रीन साथ रखें.
  • पहाड़ी इलाकों में ट्रैकिंग या एडवेंचर एक्टिविटी सोच-समझकर करें.
  • अगर किसी जगह का मौसम खराब है तो वहां जाने से बचें.

मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस हफ्ते ट्रैवल प्लान बनाते समय थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है. सही तैयारी और मौसम की जानकारी के साथ आप अपनी छुट्टियों को सुरक्षित और मजेदार बना सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement