इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के अंदर एक नया फीचर शामिल किया गया है, जिसका इंतजार लंबे समय किया जा रहा था. इसका नाम वॉयस कैंसिलेशन फीचर है, जिसकी वजह से कॉलिंग के दौरान आसपास हो रहा शोर सामने कॉल पर मौजूद शख्स तक नहीं पहुंचता है. अभी यह फीचर बीटा वर्जन में शामिल किया है. ये जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है.
WhatsApp इस फीचर की मदद से कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करना चाहता है. एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ ये फीचर WhatsApp Web पर भी मिलेगा. कंपनी ने बीते महीने ही वॉयस एंड वीडियो कॉलिंग फीचर को वॉट्सऐप वेब के लिए लॉन्च किया जा चुका है.
WhatsApp लंबे समय से कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने की दिशा में काम कर रहा है. सिर्फ वॉट्सऐप वेब तक सीमित नहीं है बल्कि ये फीचर एंड्रॉयड ऐप पर भी काम करता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा एंड्रॉयड 2.26.11.8 अपडेट में नया फीचर बिल्ट इन नॉयस कैंसिलेशन स्पॉट हुआ है.
WhatsApp में नॉयस कैंसिलेशन कैसे काम करेगा
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है, जिसमें बताया है कि नॉयस कैंसिलेशन फीचर कैसा होगा. स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि कॉलिंग के दौरान यूजर्स स्क्रॉल-अप करना होगा, उसके बाद नॉयस कैंसिलेशन फीचर मिलेगा, जिससे ऑन करने के लिए टॉगल को ऑन करना होगा.
एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर नॉयस कैंसिलेशन की सुविधा नहीं दी गई है. जबकि iOS प्लेटफॉर्म पर करने वाले डिवाइस पर ये फीचर मिलता है. जैसे ही iPhone, iPad आदि पर WhatsApp कॉल आती है तो नॉयस कैंसिलेशन फीचर ऑटोमेटिक इनेबल हो जाता है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा अपडेट, आया नया ऑप्शन, AI यूज करना होगा सिंपल
नॉयस कैंसिलेशन क्या है?
नॉयस कैंसिलेशन, एक ऐसा फीचर है जो बहुत से ट्रू वायरलेस स्टीरियो और स्मार्टफोन में मिलता है. इस फीचर की बदौलत यूजर्स के आसपास मौजूद ट्रैफिक की आवाज, हवा की आवाज और भीड़ की आवाज को अलग करके आपकी आवाज को कॉल पर दूसरी तरफ मौजूद शख्स तक आवाज पहुंचाने का काम करता है.
WhatsApp के लिए गेम चेंजर होगा ये फीचर
WhatsApp का वॉयस कैंसिलेशन फीचर कितने काम का साबित होगा, उसका पता तो आने वाले दिनों में ही चलेगा. अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज है चुनिंदा लोगों को यूज के लिए दिया है. आने वाले दिनों में स्टेबल वर्जन के लिए रोलआउट किया जाएगा.
aajtak.in