WhatsApp का बड़ा अपडेट, आया नया ऑप्शन, AI यूज करना होगा सिंपल

WhatsApp में नया अपडेट आया है, जिसके बाद मैसेजिंग ऐप में नया बदलाव नजर आया है. ऐप के अंदर अब Meta AI Tab को शामिल किया है. बॉटम से कम्युनिटीज को हटा दिया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
WhatsApp में आया नया AI Meta Tab. (Photo: Unsplash) WhatsApp में आया नया AI Meta Tab. (Photo: Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

WhatsApp ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के अंदर एक न्यू टैब दिखाया गया है, जिसका नाम Meta AI Tab है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से AI फीचर्स को एक्सेस कर पाएंगे. 

लेटेस्ट अपडेट की जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है. रिपोर्ट में बताया है कि न्यू टैब की मदद से यूजर्स आसानी से AIसे इंटरैक्ट कर सकेंगे. इसमें टेक्स्ट और वॉयस कमांड से बातचीत की जा सकेगी. साथ ही यहां एनीमेटेड इमेज आदि को तैयार किया जा सकेगा. 

Advertisement

इस एंड्रॉयड बीटा वर्जन में दिखा नया टैब 

Wabetainfo ने पोस्ट करके बताया है कि WhatsApp बीटा के Android 2.26.6.5 वर्जन में न्यू टैब दिखाई दिया है. यह एक सेंटरलाइज AI पावर्ड टूल है. 

Wabetainfo ने पोस्ट किया

एंड्रॉयड यूजर्स को टेस्टिंग के लिए मिला 

WhatsApp ने अभी सीमित एंड्रॉयड यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग शुरू की है. कई यूजर्स इस फीचर्स को यूज कर रहे हैं. Wabetainfo ने इसको लेकर एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है, जहां बताया है कि न्यू AI टैब कैसा नजर आएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp चलाने के लिए लगेंगे रुपये, फ्री नहीं मिलेंगे ये 3 बड़े फीचर्स 

Meta AI के लिए एक नया टैब

पोस्ट में एम्बेड इमेज की मदद से आप देख सकते हैं कि कुछ बीटा टेस्टर्स को बॉटम पर Meta AI के लिए एक नया टैब दिया है. मैसेजिंग ऐप में नया टैब जोड़ने के लिए मैसेजिंग ऐप में मुख्य इंटरफेस से कम्युनिटीस टैब को रिमूव कर दिया है. 

Advertisement

एक पुराने पोस्ट में पहले ही बताया जा चुका था कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में  कम्युनिटीज टैब की जगह AI पावर्ड चैट्स के लिए एक नया सेक्शन आ रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement