WhatsApp में आया नया मोड, सीक्रेट चैट कोई नहीं देख सकेगा, कर दी इससे तुलना

वॉट्सऐप ने एक नए फीचर का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम Incognito Chat with Meta AI है. यह फीचर AI के साथ की गई चैट को सीक्रेट रखने का काम करेगा. कंपनी का दावा है कि इसे खुद मेटा तक नहीं देख पाएगा और कंपनी ने इसकी सिक्योरिटी की तुलना एंड टू एंड एनक्रिप्शन के साथ कर दी है.

Advertisement
WhatsApp में मेटा AI से कर सकेंगे सीक्रेच चैट. (File Photo: Unsplash) WhatsApp में मेटा AI से कर सकेंगे सीक्रेच चैट. (File Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में एक नया फीचर शामिल किया गया है, जिसका नाम इनकॉग्निटो चैट है. इसकी मदद से यूजर्स मेटा AI के साथ सीक्रेट चैट करने में मदद मिलेगी. यह चैट पूरी तरह से सीक्रेट होगी. आमतौर पर कई एक्सपर्ट का कहना है कि AI के साथ की गई चैटिंग कंपनी द्वारा पढ़ी जाती हैं. 

मेटा ने न्यू फीचर को Incognito Chat with Meta AI नाम दिया है. AI के साथ की गई पूरी बातचीत को सीक्रेट रखने के लिए तैयार किया गया है.  

Advertisement

मेटा का ये नया फीचर प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. ऐलान में बताया है कि इनकॉग्निटो चैट में सभी AI प्रोसेसिंग एक ट्रस्टेड एक्जीक्युशन एनवायरमेंट (TEE) के अंदर होता है, जिसका उद्देश्य कि सीक्रेट चैटिंग किसी के भी द्वारा एक्सेस ना की जा सके. यहां तक कि खुद मेटा भी उसको एक्सेस नहीं कर पाएगा. 

यह भी पढ़ें: Vivo ने लॉन्च किया 2 लाख रुपये का स्मार्टफोन! क्या ये ऐपल और सैमसंग से बेहतर है?

वॉट्सऐप इनकॉग्निटो चैट के फीचर्स 

  • Meta का दावा है कि यह पहला बड़ा AI प्रोडक्ट है, जिसमें चैटिंग के लॉग कंपनी के सर्वर पर स्टोर नहीं किए जाते हैं. 
  • डिसअपीरिंग मैसेज : इनकॉग्निटो चैट के अंदर AI से की गई बातचीत अस्थाई रूप से भी सेव नहीं होती है. सेशन से बाहर निकलते ही सभी मैसेज खुद ब खुद डिलीट हो जाते हैं. 
  • एंड टू एंड एनक्रिप्शन जैसी सुरक्षा: इनकॉग्निटो चैट की सिक्योरिटी की तुलना कंपनी ने एंड टू एंड एनक्रिप्शन के साथ कर दी है. कंपनी ने बताया है कि इस डेटा को कोई भी बाहरी या कंपनी द्वारा नहीं देखा जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: 1.5 टन AC चलाना है, इतने Kw का सोलर सिस्टम लगेगा

Advertisement

वॉट्सऐप में मेटा AI को यूज करना बहुत ही आसान है. इसके लिए मेटा आइकन पर क्लिक करें. उसके बाद उसमें कुछ प्रॉम्प्ट पहले से लिस्ट हैं, जिनका यूज किया जा सकता है. साथ ही मेटा AI के साथ यूजर्स चैट कर सकते हैं. मेटा AI की मदद से इमेज आदि को भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement