10,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन लॉन्च, इतनी है कीमत

Vivo Y600 लॉन्च हो गया है, जिसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है. इस फोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी और वॉटर रेसिस्टेंस की सुविधा मिलती है. कंपनी ने बताया है कि इसमें मिलिट्री ग्रेड की ड्यूरेबिलिटी मिलती है. आइये इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Advertisement
Vivo Y600 चीन में लॉन्च हुआ है. (Photo: Vivo) Vivo Y600 चीन में लॉन्च हुआ है. (Photo: Vivo)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो वाई सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है. इसका नाम Vivo Y600  है और इसको चीन में लॉन्च किया है. इस महीने की शुरुआत में भारत में Vivo S2 FE लॉन्च हो चुका है. Vivo Y600 पर लौटते हैं, जिसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है. 

Vivo Y600 में ड्यूरेबिलिटी का ध्यान रखा है. कंपनी ने इस डिवाइस ने मिलिट्री ग्रेड के सात स्टैंडर्ड बेंचमार्क को हासिल किया है. यह एक ड्रॉप रेसिस्टेंस स्ममार्टफोन है, जिसको 1 मीटर की ऊंचाई से गिराकर कई बार टेस्ट किया जा चुका है.

Advertisement

Vivo Y600 में IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी बदौलत यह स्मार्टफोन हाई टेम्प्रेचर का सामना कर सकता है. साथ ही हाई प्रेशर वॉटर जेट्स की मार भी झेल सकता है. साथ ही 24 घंटे तक लगातार पानी का सामना कर सकता है. 

Vivo Y600 के स्पेसिफिकेसन्स 

Vivo Y600 में 6.83-inch 1.5K डिस्प्ले दिया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इस डिस्प्ले को SGS सर्टिफिकेट मिला है, जो लो ब्लू लाइट को कम करने का काम करता है. 

Vivo Y600 का प्रोसेसर 

Vivo Y600 में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया है. इसमें 6GB/8GB LPDDR4X रैम दी है. वहीं स्टोरेज के भी दो ऑप्शन मिलते हैं, जो 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है. यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 का सपोर्ट मिलता है. इसमें डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है. 

यह भी पढ़ें: ₹2.20 लाख का Vivo X Fold 6 लॉन्च, 200MP कैमरा और 6900mAh बैटरी, सैमसंग को मिलेगी टक्कर

Advertisement

Vivo Y600 का कैमरा 

Vivo Y600 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है. इसमें IMX852 सेंसर दिया गया है और f/1.8 अपर्चर मिलता है. इसके साथ ही ओरा लाइट भी मिलती है. इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो  f/2.0 अपर्चर के साथ आता है. 

Vivo Y600 के अन्य फीचर्स 

Vivo Y600 में 10000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. Vivo Y600 में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट ऑप्टीकल सेंसर दिया गया है. साथ ही इसमें USB टाइप C पोर्ट दिया है. डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस स्मार्टफोन में IP68+IP69 रेटिंग दी गई है. यह मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है. 

Vivo Y600 की कीमत 

Vivo Y600 को चार वेरिएंट में पेश किया है. इसको चीन में लॉन्च किया है और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 युआन (करीब 28,495 रुपये) है. टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 2499 युआन ( करीब 35 हजार रुपये) है, जिसमें 8GB+256GB वेरिएंट मिलता है. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »