सॉफ्टवेयर बनाने वाली SUSE में बड़ी छंटनी, 10% कर्मचारियों को बाहर का रास्ता, AI है वजह

सॉफ्टवेयर मेकर कंपनी SUSE छंटनी करने जा रही है. कंपनी टोटल कर्मचारियों से 10 परसेंट को बाहर निकालने की जा रही है, जिसकी वजह से मुख्य वजह AI को बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
SUSE अब AI के चलते छंटनी कर रहा है. (Photo: AI Generated) SUSE अब AI के चलते छंटनी कर रहा है. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर कंपनी SUSE में बड़ी छंटनी होने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कंपनी अपने टोटल कर्मचारियों में से 10 परसेंट की कटौती करना चाहते हैं. छंटनी की मुख्य वजह AI है. कंपनी के करीब 1900 कर्मचारी हैं, जिसमें 190 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. 

कंपनी के चीफ एग्जीक्युटिव डिर्क पिटर वान ल्यूवेन ने बताया है कि ऑटोमेटेड और AI की वजह से कंपनी में 10 परसेंट लोगों की नौकरी जा रही. 

Advertisement

चीफ एग्जीक्युटिव ने 2 नवंबर को मीमो सेंट किया है और बताया है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और ऑटोमेटेड की वजह से छंटनी होने जा रही है. इसको लेकर मेमो सेंड किया है. 

टीम स्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा

चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर ने बताया है कि कंपनी ने अपनी स्ट्रैटजी, स्किल्स और टीम स्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा की है. साथ ही उन्होंने बताया है AI की क्षमता में इजाफा हो रहा है, ऐसे में कंपनी को अपने काम को फिर से परिभाषित करने की जरूरत है. उन्होंने ईमेल में लिखा है कि कंपनी मौजूदा डिजाइन और लागत के साथ आगे नहीं बढ़ सकती है. 

यह भी पढ़ें: क्या है SMS ऑफ डेथ? कबाड़ बना देगा आपका स्मार्टफोन, करोड़ों पर संकट

तेजी से कर पा रहे हैं अपने काम 

उन्होंने कहा है कि मॉडर्न टूल पहले से ही टीम्स को फास्ट बनाने की दिशा में काम कर रहा है. साथ ही लोगों को तेजी से काम करने में सफल बना रहा है. उन्होंने आगे बताया है कि कुछ मौजूदा रोल्स की अब जरूरत नहीं है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

4 नवंबर को कर्मचारियों को बता दिया जाएगा

रिपोर्ट में बताया है कि जिन लोगों की नौकरी जाने वाली है, उनको 4 नवंबर को बता दिया जाएगा. साथ ही अगले सप्ताह से वन टू वन मीटिंग की शुरुआत हो जाएगी. फिर कंपनी साल 2027 की स्ट्रटजी को 16 नवंबर को पेश किया जाएगा. 

AI और ऑॉटोमेशन की वजह से कई लोगों की नौकरियां जा रही हैं. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ओरैकल ने अभी सैकड़ों लोगों को नौकरी से बाहर किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »