भारत में Samsung का लॉन्च हुआ सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी, 6 साल तक मिलेंगे अपडेट्स

Samsung Galaxy A08 price India : Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च हो गया है, जिसकी कीमत 18499 रुपये है. इसमें 6 साल तक अपडेट और 6000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Samsung Galaxy A08 की भारत में कीमत 6000mAh की बैटरी दी है. (Photo: Samsung) Samsung Galaxy A08 की भारत में कीमत 6000mAh की बैटरी दी है. (Photo: Samsung)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:22 AM IST

Samsung ने भारत में एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy A08 है. यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसमें 6 साल तक अपडेट और 6000mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा दिया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Samsung Galaxy A08 को पहले ग्लोबल लॉन्च किया और अब भारत में इसकी लॉन्चिंग हो गई है. यह एक बजट स्मार्टफोन है और इसमें AI फीचर्स भी मिलते हैं. भारत में इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है. 

Advertisement

Samsung Galaxy A08 के लिए 6 साल तक अपडेट्स मिलते रहेंगे, जिसका मतलब है कि यह हैंडसेट साल 2032 तक चलता रहेगा. कंपनी ने बताया है कि इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. 

Samsung Galaxy A08 का डिस्प्ले 

Samsung Galaxy A08 में 6.7 इंच का HD+ LCD पैनल दिया है, जो 90Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. यह डिस्प्ले प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आता है. 

Samsung Galaxy A08 स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसको डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाता है. इसमें पावर बटन्स को भी शामिल किया है. 

Samsung Galaxy A08 का चिपसेट 

Samsung Galaxy A08 में मीडियाटेक हेलियो G99+ प्रोसेसर को शमिल किया है. कंपनी का दावा है कि पुराने मॉडल Samsung Galaxy A06 की तुलना में Samsung Galaxy A08 की परफॉर्मेंस में करीब 80 परसेंट तक का इजाफा हुआ है. इसके बेस वेरिएंट में 4GB LPDDR5 RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 5G सपोर्ट, ये हैं 5 खास स्मार्टफोन, इतनी है कीमत 

Samsung Galaxy A08 की बैटरी 

Samsung Galaxy A08 में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. सैमसंग का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज करने के बाद पुराने मॉडल की तुलना में 22 परसेंट ज्यादा का वीडियो प्लैकबैक देगा. 

Samsung Galaxy A08 का कैमरा 

Samsung Galaxy A08 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जो डेप्थ सेंसर है. 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है. 

यह भी पढ़ें: Xiaomi की दिवाली सेल, TV से स्मार्टफोन, मिलेगा 50% तक का ऑफ

Samsung Galaxy A08 की कीमत 

Samsung Galaxy A08 की शुरुआती कीमत 18499 रुपये है, जिसमें  4GB + 64GB स्टोरेज मिलती है. इस हैंडसोट को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया है, जो डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन कलर ऑप्शन दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »