सैमसंग का बड़ा इवेंट कल, पहली बार लॉन्च होंगे स्क्रीन मुड़ने वाले 3 फोन

Samsung Galaxy Unpacked : सैमसंग एक बड़ा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसका नाम गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होगा. इस दौरान कंपनी पहली बार दो नहीं बल्कि तीन हैंडसेट को लॉन्च करेगा. इसमें दो फोल्ड और एक फ्लिप स्मार्टफोन होगा. साथ ही एक किफायती फोल्ड हैंडसेट भी हो सकता है.

Advertisement
Samsung Galaxy Z Fold 8 समेत अल्ट्रा और फ्लिप हैंडसेट भी लॉन्च होंगे. (File Photo: Unsplash) Samsung Galaxy Z Fold 8 समेत अल्ट्रा और फ्लिप हैंडसेट भी लॉन्च होंगे. (File Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

सैमसंग का 22 जुलाई यानी कल एक बड़ा इवेंट आयोजित होने जा रहा है, जिसका नाम गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट है. बीते साल का ट्रेंड देखें तो सैमसंग मानसून के महीने में अपनी न्यू और लेटेस्ट फोल्ड सीरीज Samsung Galaxy Z  Fold लॉन्च करते हैं. पहली बार कंपनी तीन फोल्ड स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसका दावा ढेरों मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा चुका है.

Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट भारतीय समयनुसार 22 जुलाई को शाम 6:30 पर शुरू होगा. सैमसंग के ऑफिशियल वेबसाइट पर काउंट डाउन जारी है. सैमसंग का यह इवेंट लंदन में होने जा रहा है, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया, यूट्यूब और ऑफिशियल पोर्टल के जरिए देखी जा सकेगी. 

लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इस बार तीन हैंडसेट को लॉन्च कर सकती है, जिसमें दो फोल्ड और एक फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी.  इसमें सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8, जेड फ्लिप 8 और फोल्ड 8 अल्ट्रा को पेश किया जाएगा. 

सैमसंग ने अपने सप्लायर्स को ऑर्डर दे दिया है. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि Galaxy Z Fold 8 की करीब 28 लाख यूनिट तैयार करने को कहा है. वहीं, Galaxy Z Fold 8 Ultra का के प्रोडक्शन का टारगेट 20 लाख यूनिट और Galaxy Z Flip 8 का लगभग 15 लाख यूनिट रखा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

Samsung Galaxy Z Fold 8 क्यों है सबसे अलग? 

सैमसंग की फोल्डेबल सीरीज में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इंडियाटुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अब तक जिसके सिर्फ Galaxy Z Fold का नाम दिया था, उसे इस बार Galaxy Z Fold 8 Ultra का नाम दिया जा रहा है.

पासपोर्ट-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 का नाम एक वाइड, पासपोर्ट-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. अपकमिंग हैंडसेट को 4:3 आस्पेक्ट रेशियो का डिजाइन मिलेगा. 

रिपोर्ट में बताया है कि गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में अल्ट्रा मॉडल की तुलना में छोटा स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जाएगा. बैक पैनल पर तीन कैमरों की जगह दो कैमरा लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे में लगता है कि कंपनी एक अफोर्डेबल फोल्ड हैंडसेट को लॉन्च कर सकती है, हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »