सिम निकालते ही WhatsApp होगा बंद, आज से लागू हो रहा ये नियम

SIM Binding नियम के तहत मैसेजिंग ऐप जैसे WhatsApp, Telegram आदि को बिना एक्टिव सिम कार्ड के यूज नहीं कर पाएंगे. सरकार सिम बाइडिंग की मदद से साइबर ठग, क्रिमिनल और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में शामिल गैंग पर लगाम लगाना चाहती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
WhatsApp का सिम बाइडिंग नियम क्या है. (Photo: ITG) WhatsApp का सिम बाइडिंग नियम क्या है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

भारत सरकार देशभर में SIM Binding को अनिवार्य करने जा रही है. इसका मतलब है कि अगर स्मार्टफोन से एक्टिव सिम निकाल दी और उस सिम कार्ड पर WhatsApp रजिस्टर्ड है तो वह भी बंद हो जाएगा. सिम बाइडिंग की मदद से सरकार साइबर ठग, क्रिमिनल और डिजिटल अरेस्ट करने वाले गैंग पर लगाम लगाना चाहती है. 

दूरसंचार विभाग (DoT) टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी (TCS) नियम, 2024 के तहत अनिवार्य SIM बाइंडिंग लागू कर रहा है. 28 मार्च इसको लेकर डेडलाइन दी गई थी और आज 1 मार्च है. हालांकि WhatsApp ने अभी इस संबंध में कोई ऑफिशियल जानकारी पोस्ट नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. 

Advertisement

सरकार पहले ही साफ कर चुकी थी कि 28 फरवरी की डेडलाइन के बाद कोई समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी.  केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक, यह फैसला राष्ट्रीय नेशनल सिक्योरिटी और देशभर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी है. 

दुनियाभर में WhatsApp का मॉडल 

WhatsApp की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है. यह एक ऐसे मॉडल पर काम करता है, जिसमें उसको एक बार वेरिफाई करना होता है, जिसे वेरिफाई वन्स मॉडल भी करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, दुनिया का पहला 2nm चिपसेट

स्मार्टफोन यूजर को एक बार फोन नंबर एंटर करने के बाद OTP डालना होता है, जिसके बाद उस सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं. इसके बाद अगर सिम कार्ड को निकाल भी देते हैं तब भी WhatsApp उस नंबर पर काम करता है. क्रिमिनल्स और साइबर ठग इसका मिसयूज कर रहे थे.  

Advertisement

सिम बाइडिंग नियम से होगा फायदा

भारत सरकार के सिम बाइडिंग नियम की वजह से लोगों को बेहतर सुरक्षा मिलने वाली है. अब क्रिमिनल्स और साइबर स्कैमर्स सिम कार्ड से WhatsApp ऑन करके उसका मिसयूज नहीं कर पाएंगे. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp ने भारत में नोटिफिकेशन्स से जरिए लोगों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है कि भारत में नियामकीय आवश्यकताओं के कारण WhatsApp को यह जांचना होगा कि आपका SIM कार्ड आपके फोन में है. 

स्मार्टफोन यूजर्स अगर SIM को निकाल देता है या डिएक्टिवेट कर देते हैं तो WhatsApp भी बंद हो जाएगा. इसके लिए यूजर्स को दोबारा से ओरिजिनल एक्टिव SIM दोबारा फोन में डालकर वेरिफाई करना होगा.

सरकार यह कदम क्यों उठा रही है?

DoT ने अनिवार्य SIM बाइंडिंग के फैसले की मदद से साइबर स्कैमर्स और क्रिमिनल्स पर लगाम लगाना है. हाल ही साइबर क्रिमिनल्स ने भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए डिजिटल अरेस्ट जैसे तरीके का फायदा उठाया है. 

यह भी पढ़ें: खरीदने जा रहे हैं न्यू स्मार्टफोन, एक-एक कर जरूर चेक करें ये बातें

सरकार के अनुसार, कई मामलों में साइबर ठग सिर्फ एक बार भारतीय मोबाइल नंबर को ऑथेंटिकेट करते हैं और उसके बाद WhatsApp अकाउंट को दूर से ऑपरेट करते रहते हैं, कई बार ठग विदेश में मौजूद भी होते हैं.  इससे ट्रेस करना और कानूनी एक्शन लेना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement