डुअल कैमरे के साथ Redmi Note 11T भारत में लॉन्च, कीमत-फीचर्स

Redmi Note 11T भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये पहला मौका है जब भारत में Redmi Note सीरीज का बेस वेरिएंट महंगा. इसे सबसे महंगा बेस वेरिएंट वाला नोट कहा जा सकता है.

Advertisement
Redmi Note 11T Redmi Note 11T

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST
  • Redmi Note 11T भारत में लॉन्च, कीमत 16,999
  • Redmi Note 11T में सिर्फ दो रियर कैमरे दिए गए हैं

Redmi Note 11T भारत में लॉन्च हो चुका है. शुरुआती कीमत 16999 रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. बता दें कि Redmi Note 11 सीरीज को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था. 

चीन में Redmi Note 11 के तीन मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं. भारत में सिर्फ बेस मॉडल ही पेश किया गया है. हालांकि यहां कंपनी ने Redmi Note 11 में T ऐड कर दिया है. Redmi Note सीरीज को आम तौर पर कम कीमत पर ज्यादा वैल्यू के लिए माना जाता रहा है, लेकिन Redmi Note 11T की कीमत दूसरे नोट के बेस वेरिएंट के मुकाबले काफी ज्यादा है.  

Advertisement

Redmi Note 11T के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं. 6GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है, 6GB रैम 128GB स्टोरेज की कीमत  17,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. 

Redmi Note 11T 5G के ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है. इसकी बिक्री 7 दिसंबर से शुरू होगी. ये स्मार्टफोन Amazon India सहित शाओमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. 

Redmi Note 11T लॉन्च ऑफर के तौर पर आप 1,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके लिए आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड होना चाहिए. 

Redmi Note 11T स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

Redmi Note 11T में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. 

Advertisement

Redmi Note 11T में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है. इसमें रैम बूस्टर फीचर भी है जिसे कंपनियां वर्चुअल रैम के तौर पर भी देती हैं. 

Redmi Note 11T में डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाोइड लेंस है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

Redmi Note 11T में माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है. इसमें हेडफोन जैक भी है और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन में 5G सहित दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. 

Redmi Note 11T में 5,000mAh की बैटरी दी गई ङऐ और इसके साथ 33W Pro फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करके दो दिन तक चलाया जा सकता है. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement