Xiaomi एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम REDMI K100 होगा. इसको चीन में 27 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने लॉन्च डेट को ऑफिशियल कर दिया है. सीरीज के तहत दो हैंडसेट को अगस्त में लॉन्च किया जा चुका है, जिनके नाम REDMI K100 Pro और Pro Max हैं. कंपनी ने कुछ फीचर्स की जानकारी शेयर की है, जिसमें बैटरी और डिस्प्ले को लेकर बताया है.
REDMI K100 में 10,000mAh की बैटरी के साथ कमाल का डिस्प्ले दिया जाएगा. इसमें हाई एंड गेमिंग को सपोर्ट करने वाला 165Hz OLED डिस्प्ले मिलेगा. बेहतरीन रिफ्रेश रेट्स के चलते गेमिंग के दौरान बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है.
REDMI K100 की लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है. इसमें डिस्प्ले, परफोर्मेंस हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कैपिबिलिटीज को दिखाया है. प्रोमोशन पोस्टर के दौरान कंपनी ने इसका फ्लैम ग्रीन वेरिएंट पेश किया है. इमेज देखकर पता चलता है कि इसमें कंपनी ने मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया है. साथ ही इसमें Boss ब्रांडिंग का साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा.
REDMI K100 के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स
REDMI K100 में 165Hz का रिफ्रेस रेट्स मिलेगा. इसमें टच सैंपलिंग 480Hz मल्टी फिंगर टच रिपोर्टिंग रेट के साथ 3500Hz इंस्टैंटटेनस टच सैंपलिंग रेट्स मिलेगा. रेडमी के इस हैंडसेट में 3500 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. आई केयर के लिए शाओमी ग्रीन माउंटेन आई प्रोटेक्शन 4.0 सर्टिफिकेशन मिला है.
यह भी पढ़ें: 14 साल में सबसे कमजोर तीसरी तिमाही, आखिर क्यों घट रही दुनिया भर में स्मार्टफोन की सप्लाई?
REDMI K100 का प्रोसेसर
REDMI K100 को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम के स्नेपड्रेगन 8 Elite फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है. प्राइमरी सिस्टम ऑन चिप के साथ इसमें एक गेमिंग ग्राफिक्स चिप D2 को शामिल किया है.
यह भी पढ़ें: ₹8,999 में 5G फोन, 7000mAh बैटरी वाला भी मौजूद, Flipkart Sale में Ai+ स्मार्टफोन्स हुए सस्ते
REDMI K100 की बैटरी
REDMI K100 को लेकर पहले ही बताया जा चुका है कि इस हैंडसेट में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी. बहुत से ब्रांड अभी भी 5,000mAh की बैटरी के साथ फोन लॉन्च करते हैं. ऐसे में 10,000mAh बैटरी के चलते यूजर्स को बेहतर पावर बैकअप मिलेगा.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क