8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme 16T, भारत में इतनी है कीमत, मिलेगा 3 हजार का डिस्काउंट

रियलमी ने भारत में नया स्मार्टफोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है. इसके साथ 3 हजार रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. इसमें 8000mAh की बैटरी, फास्ट चार्जर और 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Realme 16T भारत में 50MP का प्राइमरी कैमरा है. (Photo: Realme) Realme 16T भारत में 50MP का प्राइमरी कैमरा है. (Photo: Realme)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:08 PM IST

रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme 16T है. इसमें 8000mAh की बैटरी, 144Hz का रिफ्रेश रेट्स और AI फीचर्स को शामिल किया है. यह एक मिड रेंज हैंडसेट है. यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

रियलमी 16टी की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें 6जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है. बैंक ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. 

Advertisement

31,999 रुपये में 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला हैंडसेट मिलेगा. टॉप एंड वेरिएंट में 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 34,999 रुपये है. 

रियलमी 16टी के स्पेसिफिकेशन्स 

रियलमी के न्यू हैंडसेट में 6.8 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसके साथ 144 हर्ट्स का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइनेटस दी है.  

यह भी पढ़ें: आसमान छूने के लिए तैयार स्मार्टफोन्स की कीमतें, इस साल अब तक 40% महंगे हो गए हैं फोन्स

रियलमी 16टी का प्रोसेसर और अन्य फीचर्स 

रियलमी के इस हैंडसेट में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6एनएम प्रोसेसर का यूज किया है. इसके साथ एआरएम माली जी57 एमसी2 जीपीयू का यूज किया है. इसके साथ 6जीबी रैम और 80जीबी रैम का ऑप्शन मिलता है. 

Advertisement

रियलमी 16टी का कैमरा 

रियलमी 16टी में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें सोनी आईएणएक्स 852 सेंसर का यूज किया है. 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर है. इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. 

यह भी पढ़ें: Vivo ने लॉन्च किया 2 लाख रुपये का स्मार्टफोन! क्या ये ऐपल और सैमसंग से बेहतर है?

रियलमी 16टी की बैटरी 

रियलमी 16टी में 8000mAh की बैटरी दी है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह मैक्सिमम 3 दिन की बैटरी बैकअप दे सकती है. इसमें 7 साल के लिए बैटरी हेल्थ की गारंटी दी है. इसमें IP 69 की रेटिंग दी है, जो इसको वॉटर रेसिस्टेंस बनाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement