भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन आज होगा लॉन्च, Realme 16 5G में होंगे कमाल के फीचर

Realme 16 5G भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर अपकमिंग हैंडसेट के फीचर्स के बारे में बताया है. साथ ही कहा है कि यह सेल्फी मिरर वाला भारत का पहला फोन होगा, जिसमें बैक पैनल पर एक रिफ्लेक्टिव ग्लास लगाया गया है. आइये इस हैंडसेट के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Realme 16 5G में 7000mAh की बैटरी दी है. (Photo: Realme) Realme 16 5G में 7000mAh की बैटरी दी है. (Photo: Realme)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

रियलमी भारत में आज एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Realme 16 5G होगा. ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि यह भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन होगा. साथ ही कंपनी का दावा है कि इसमें डुअल 50MP पोर्ट्रेट कैमरा है. 

सेल्फी मिरर के तहत कंपनी ने बैक पैनल पर कैमरा के पास एक छोटा सा गोल मिरर लगाया है, जिसमें रिफ्लेक्शन नजर आता है. हाई रेजोल्यूशन सेल्फी लेने के लिए रियर कैमरा लेंस का यूज किया जा सकेगा, जिसमें मिरर आपकी पॉजिशन आदि दिखाएगा.  

Advertisement

Realme 16 5G हैंडसेट को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर एक माइक्रोसाइट तैयार की है. जहां आज लॉन्च होने वाले रियलमी 16 5G के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया है. 

Realme 16 5G में 6.57 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. ड्युरेबिलिटी का ध्यान रखते हुए इसमें IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से यह सभी मौसम में सुरक्षित रहता है. 

रियलमी के इस हैंडसेट में 7000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि यह 2 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आएगा. लॉन्चिंग के बाद कंपनी चार्जिंग कैपिसिटी के बारे में भी डिटेल्स देगी. 

यह भी पढ़ें: 27 करोड़ स्मार्टफोन्स पर मंडराया हैकिंग का खतरा, वेबसाइट खोलते ही हैक हो सकता है फोन

Realme 16 5G का कैमरा सेटअप 

Realme 16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. फ्रंट पर भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 

Advertisement

Realme 16 5G की कीमत 

Realme 16 5G की कीमत लीक्स हो गईं हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसकी कीमत भारत में 25 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक हो सकती है. हालांकि अभी तक कंपनी ने कीमत का ऐलान किया है. साथ ही बैंक ऑफर्स का भी ऐलान किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Whatsapp पर भेजी apk फाइल, एक क्लिक में छीना मोबाइल का एक्सेस, उड़ा डाले 25 लाख

Realme 16 5G के बहुत से स्पेसिफिकेशन्स को ऑफिशियल लॉन्चिंग के दौरान अनवील किया जाएगा. कंपनी आज बताएगी कि इसमें कौन से प्रोसेसर का यूज किया जाएगा. रैम और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में भी आज बताया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement