परीक्षा से पहले हाथ में फटी मोबाइल बैटरी, गंवा दिया अंगूठा, भूलकर भी ना करें ये गलती

पुराने स्मार्टफोन की बैटरी में ब्लास्ट होने की वजह दो भाई जख्मी हो गए. इस हादसे में एक स्टूडेंट ने अपने एक हाथ का अंगूठा तक गंवा दिया. ब्लास्ट के दौरान दोनों भाई घर में अकेले थे. कहीं आप भी तो अपने घर में पुराने फोन या उनकी बैटरी तो नहीं रखते हैं.

Advertisement
पुराने फोन की बैटरी घर में ना रखें. (File Photo: Getty Image) पुराने फोन की बैटरी घर में ना रखें. (File Photo: Getty Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

बहुत से छात्रों के एग्जाम जारी हैं, जिसके लिए वह पूरे साल मेहनत करते हैं और पढ़ाई करते हैं. हालांकि परीक्षा से पहले दो स्टूडेंट को मोबाइल बैटरी से खेलना भारी पड़ गया. दोनों सगे भाई हैं और इस हादसे में एक स्टूडेंट ने हाथ का अंगूठा गंवा दिया और उसकी अन्य चार उंगलियां बुरी तरह जख्मी हो गईं. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. 

Advertisement

यह मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक 10 साल का छात्र है. दूसरा उसका छोटा भाई अनुज कुमार है. जब दोनों भाई घर में अकेले थे, जब उन्होंने पुराने मोबाइल की बैटरी से खेल रहे थे. ऐसे में किसी को नहीं पता है कि बैटरी में ब्लास्ट क्यों हुआ. 

पुराने फोन की बैटरी के नुकसान 

  • पुराने स्मार्टफोन की बैटरी घर में रखने की वजह से कई नुकसान होते हैं. आइए एक-एक करके जानते हैं. 
  • फोन की बैटरी एक तय वक्त के बाद खराब हो जाती है और खराब बैटरी फूल जाती है. फूली बैटरी में फटने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. 
  • पुराने फोन की बैटरी ज्यादा गर्म होने की वजह से भी उसमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इसकी वजह से घर में मौजूद अन्य सामान में आग लग सकती है. 
  • पुरानी बैटरी से केमिकल लीक होने की आशंका रहती है. अगर ये केमिकल कपड़े, स्किन या गलती से आंख में चला जाता है तो वह काफी खतरनाक साबित होगा. 

धमाका होने का खतरा 

Advertisement

पुराने स्मार्टफोन की बैटरी पर प्रेशर पड़ता है या उसके किसी चीज से दबाने की कोशिश की जाती है. ऐसे कंडिशन में बैटरी में ब्लास्ट हो सकता है. यह ब्लास्ट खतरनाक रूप से घायल भी कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: लड़के के मुंह में फटी स्मार्टफोन की बैटरी, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलती

पुरानी बैटरी के साथ क्या करें? 

पुराना स्मार्टफोन या उसकी बैटरी को घर में लंबे समय तक ना रखें. मार्केट में बहुत से स्टार्टअप हैं जो पुराने स्मार्टफोन को खरीदती हैं.उनसे संपर्क करें फोन उनको सेल कर दें. पुराने फोन या उसकी बैटरी को धूप में ना छोडें. ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है. बैटरी में ब्लास्ट हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement