OPPO Find X10 Series: भारत में लॉन्च OPPO का सबसे पावरफुल फोन, मिलेंगे 200MP के तीन कैमरे और 8000mAh की बैटरी

OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च हो गए हैं. यह भारत का पहला फोन है, जिसमें तीनों कैमरे 200 मेगापिक्सल के हैं. इस स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर और 8000mAh की बैटरी दी गई है. आइए इसकी कीमत के बारे में जानते हैं.

Advertisement
OPPO Find X10 Pro Max की कीमत 2 लाख रुपये है. (Photo: OPPO) OPPO Find X10 Pro Max की कीमत 2 लाख रुपये है. (Photo: OPPO)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

OPPO ने भारत में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज का नाम OPPO Find X10 है. इसमें बैक पैनल पर तीन 200-200 मेगापिक्सल के कैमरे मिलते हैं, जो भारत का पहला ऐसा फोन है. साथ ही कंपनी ने टेलिकन्वर्टर किट को भी पेश किया है. 

OPPO Find X10 सीरीज के तहत दो हैंडसेट को लॉन्च किया है, जिनके नाम OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max है. कंपनी का दावा है कि यह लोगों के लिए बेस्ट मोबाइल कैमरा साबित होगा. कंपनी ने OPPO Find X10 Pro Max को दो कलर और OPPO Find X10 को तीन कवर वेरिएंट में पेश किया है. 

Advertisement

OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max की कीमत 

OPPO Find X10 की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. टॉप एंड वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज मिलती है और इसकी कीमत 1,69,999 रुपये है. 

OPPO Find X10 Pro Max की कीमत 1,99,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. 

ओप्पो ने इसके साथ Hasselblad Telephoto Converter Kit को पेश किया है, जिसकी कीमत 24,999 रुपये है. कंपनी ने बताया है कि इस किट को अलग से खरीदना होगा. 

यह भी पढ़ें: Xiaomi की दिवाली सेल, TV से स्मार्टफोन, मिलेगा 50% तक का ऑफ

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स 

OPPO Find X10 Pro Max भारत का पहला ऐसा फोन है, जिसमें एक नहीं बल्कि तीन-तीन 200MP के कैमरे दिए हैं. साथ ही कंपनी ने बताया है कि यह न्यू ओप्पो हेजलब्लाड टेलीकंवर्टर किट को सपोर्ट करता है, जो फोटोग्राफी को बेहतर करेगा. ओप्पो का यह फोन ColorOS17 पर काम करेगा, जो एंड्रॉयड 17 बेस्ड है. 

Advertisement

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max में न्यू जनरेशन ProXDR डिस्प्ले दिया है.ओप्पो के इस हैंडसेट में Dimensity 9600 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है. वहीं,  OPPO Find X10 में  Dimensity 9600M चिपसेट का इस्तेमाल किया है. 

ओप्पो के दोनों ही डिवाइस में में वेपोर चैम्बर कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जो स्मार्टफोन की परफोर्मेंस को बेहतर करने का काम करता है. 

यह भी पढ़ें: सालों बाद वापसी करेगा स्वदेशी ब्रांड Karbonn, आ रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max के अंदर 8000mAh की बैटरी दी है. साथ ही यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसको डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाता है. 

OPPO Find X10 का कैमरा 

OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max में मुख्य अंतर कैमरा और प्रोसेसर का है. OPPO Find X10 में प्राइमरी कैमरा 200MP, सेकेंडरी कैमरा 200MP कैमरा और तीसरा कैमरा 50MP का है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »