भारत में लॉन्चिंग को तैयार OnePlus N6, मिलेगी 8000mAh की बैटरी और बहुत कुछ

वनप्लस भारत में स्मार्टफोन की न्यू सीरीज लेकर आ रहा है, जिसको लेकर कंपनी ने बड़ी तैयारी की है. न्यू सीरीज का नाम OnePlus N है. भारत में एन सीरीज का पहला हैंडसेट OnePlus N6 होगा. लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने बताया है कि इसमें 8000mAh की बैटरी, स्नैपड्रेगन प्रोसेसर और बहुत कुछ मिलेगा.

Advertisement
Oneplus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus) Oneplus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:04 AM IST

OnePlus भारत में अपनी न्यू सीरीज को लेकर आ रहा है, जिसका नाम OnePlus N6 होगा. यह सीरीज भारत में 40 जून को लॉन्च होगी, जिसमें कई् अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेंगे. कई फीचर्स का खुलासा खुद कंपनी ने कर दिया है. 

OnePlus ने बताया है कि अपकमिंग OnePlus N6 हैंडसेट में 8000mAh की बैटरी जाएगी, जिसके साथ 45W सुपरवूक चार्जर भी मिलेगा. इसको लेकर कंपनी ने दावा किया है कि अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट चार्जर होगा. 

Advertisement

OnePlus N6 में ट्रिपल रियर कैमरा

OnePlus N6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसमें डुअल व्यू वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें: आ रहा है iPhone 18 Pro, अब पहले से महंगा होगा अपकमिंग स्मार्टफोन, बेहतर होगा कैमरा

OnePlus N6 का डिस्प्ले 

लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus N6 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए क्रिस्टल गार्ड मिलेगा.  

OnePlus N6 एंड्रॉयड वर्जन 

OnePlus N6 एंड्रॉयड 16 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 16 पर काम करेगा. हालांकि इसके साथ कितने साल का ओएस अपडेट मिलेगा, वो तो लॉन्चिंग के साथ ही पता चलेगा. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन गर्म हुआ और अकाउंट से चले गए 70 हजार रुपये, साइबर क्राइम का ये तरीका हैरान कर देगा

Advertisement

30 जून को है लॉन्चिंग 

OnePlus N6 की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है. 30 जून को इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग है, उसके बाद ही इस हैंडसेट की कीमत को पेश किया जाएगा. 

OnePlus N6 की की कीमत 

OnePlus N6 असल में कंपनी का एक एंट्री लेवल का स्मार्टफोन होगा, जिसको लेकर पहले भी रिपोर्ट्स आ चुकी हैं कि इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी.  वनप्लस के एन सीरीज का मुकाबला, रेडमी, रियलमी और पोको जैसे ब्रांड की टक्कर होगी. 

OnePlus N6 की 30 जून को लॉन्चिंग है, उसके बाद वेरिएंट और अन्य डिटेल्स का खुलासा हो जाएगा. तब ऑफिशियली तौर पर कंफर्म हो जाएगा कि इसमें कौन-कौन से खास फीचर्स हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »