Hi Dear वाला मैसेज आया? साइबर ठगों की नई चाल, खाली कर देंगें बैंक खाता

साइबर ठगों की नई चाल सामने आई है, जिसमें वे नेटफ्लिक्स की पेमेंट के नाम पर लोगों को शिकार बना सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि असली और नकली पेमेंट को पहचानें. साइबर ठग आपकी एक गलती का फायदा आपका उठाकर बैंक खाता खाली कर सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
ओटीपी पेमेंट के नाम पर बना रहे हैं शिकार. (Photo: Representational) ओटीपी पेमेंट के नाम पर बना रहे हैं शिकार. (Photo: Representational)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

साइबर ठगों ने बैंक खाते में सेंध लगाने का एक नया तरीका खोज निकाला है. इसके लिए अब उन्होंने नेटफ्लिक्स का सहारा लिया है. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी साइबर दोस्त I4C ने बताया है कि हर एक पेमेंट अलर्ट असली नहीं होता है. 

साइबर दोस्त ने X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर पोस्ट करके बताया है कि एक गलत क्लिक महंगा पड़ सकता है. पोस्ट में बताया है कि नेटफ्लिक्स पेमेंट भी फेक हो सकता है. पोस्ट में एक इमेज शेयर की है. पोस्ट में बताया है कि A और B इमेज देखें और असली व नकली का पता लगाएं. 

Advertisement

पेमेंट के लिए हमेशा ऑफिशियल ऐप का सहारा लें

पोस्ट में दिए गए फोटो में से असली और नकली को पहचानना बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में बचाव के लिए जरूरी है कि हमेशा पेमेंट के लिए नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल ऐप का सहारा लें या फिर ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगइन करें और पेमेंट करें. 

साइबर दोस्त I4C का पोस्ट 

असली और नकली की पहचान कैसे करें? 

ओटीटी ऐप्स को लेकर असली और नकली की पहचान करना आसान है. इसके लिए चुनिंदा बातों का ध्यान रखना होगा. आइए एक-एक करके जानते हैं. 

  • ग्रीटिंग चेक करेंः मैसेज में डियर यूजर या हाई कस्टमर लिखा है तो वह स्कैम हो सकता है. कंपनियां अधिकतर समय आपका नाम लिखती हैं. 
  • URL लिंक चेक करेंः पेमेंट करने से पहले चेक करें कि URL या डोमेन में क्या नाम हैं. कई बार साइबर स्कैमर्स मिलते जुलते नाम वाले डोमेन यूज करते हैं. 
  • जल्दबाजी वाले मैसेज से बचेंः कई बार मैसेज में तुरंत पेमेंट करने को कहा जाता है, ऐसे मैसेज से सावधान रहना चाहिए. पेमेंट करने के लिए लिंक नहीं बल्कि ऑफिशियल पोर्टल का सहारा लें. 

यह भी पढ़ें: ₹7,999 में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ बड़ी बैटरी

Advertisement

अनजान मैसेज पर आंख बंद करके यकीन ना करें 

अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर क्लिक करके नेटफ्लिक्स या अन्य ओटीपी ऐप्स की पेमेंट ना करें. सभी ओटीपी प्लेटफॉर्म के अपने ऐप और ऑफिशियल पोर्टल पर ही पेमेंट की सुविधा देते हैं. सुरक्षित पेमेंट के लिए ऐप और ऑफिशियल पोर्टल का यूज करें.    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement