AI के चलते इस कंपनी में छंटनी, हजारों लोगों को गंवानी पड़ेगी नौकरी, मार्क जकरबर्ग भी दे चुके हैं संकेत

आर्टिफिशियल इटेंलीजेंस (AI) के इम्पेक्ट की वजह से कई लोगों की नौकरी जाने वाली है. दरअसल, Meta एक बड़ा फैसला लेने जा रही है. कंपनी बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी कर रही है, जिसमें वह दुनियाभर से अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगा. इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
मार्क जकरबर्ग की कंपनी करने जा रही छंटनी. (File Photo) मार्क जकरबर्ग की कंपनी करने जा रही छंटनी. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta एक बड़ा फैसला लेने जा रही है. कंपनी बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी कर रही है, जिसमें वह दुनियाभर से अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगा. मार्क जकरबर्ग की कंपनी लगातार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर मोटी रकम इनवेस्ट कर रही है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट्स, कंपनी की छंटनी की वजह से मेटा के 20 परसेंट वर्कफोर्स पर असर पड़ेगा. जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर तक मेटा के पास करीब 79 हजार कर्मचारी थे. ऐसे में इसका 20 परसेंट कर्मचारियो को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, तो करीब 15 हजार कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ेगी. 

Advertisement

AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होगी मोटी रकम 

मार्क जबरकर्ब की फर्म का प्लान है कि वह साल 2028 तक AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर 600 बिलियन अमेरिका डॉलर (55 लाख करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करेंगे. 

यह भी पढ़ें: Instagram की प्राइवेसी खत्म! Meta ने कर दिया बड़ा ऐलान, हटने वाला है एंड टू एंड एन्क्रिप्शन

जकरबर्ग पहले ही संकेत दे चुके हैं कि AI के पास ताकत है कि वह चीजों को आसान बनाती है. ऐसे में विशाल टीम के बिना भी कई काम किए जा सकेंगे. 

जकरबर्ग ने जनवरी में कहा था कि जिन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए एक बड़ी टीम की जरूरत थी. अब उस काम को एक प्रतिभाशाली शख्स कर सकता है. 

2022 से भी बड़ी होगी छंटनी

अगर मेटा अपनी कंपनी में से 20 परसेंट लोगों को बाहर का रास्ता दिखाता है तो यह कंपनी की तरफ से जाने वाली एक बड़ी छंटनी होगी. साल 2022 के नवंबर में कंपनी ने 11,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था और चार महीने के बाद 10 हजार लोगों की छंटनी की थी. 

Advertisement

सीनियर ऑफिसर्स को बताया जा चुका है 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने बड़े स्तर पर बैठे अधिकारियों को बता दिया है कि बड़ी छंटनी के लिए तैयार हो जाएं. हालांकि अभी तक इसकी कोई डेट का ऐलान नहीं किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement