Instagram-Facebook पर बच्चों से जुड़े कंटेंट को लेकर Meta ने मानी चूक, सीईओ जकरबर्ग ने मांगी माफी

मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग ने चाइल्ड सेक्शुअल अब्यूज रिलेटेड कंटेंट को लेकर सरकार से माफी मांग ली है. उन्होंने माना है कि कंपनी से गड़बड़ी हुई है और आगे इसे ठीक किया जाएगा.

Advertisement
मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

Meta के CEO मार्क जकरबर्ग ने भारत सरकार से माफी मांगी है. यह माफी सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटने के मामले में नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बच्चों से जुड़े यौन शोषण वाले कंटेंट (CSAM), Deepfake पोस्ट और कंपनी के प्लेटफॉर्म पर हुई दूसरी ऑपरेशन से जुड़े चूकों को लेकर भी मांगी गई है. 

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में भारत सरकार और मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई बैठकों के दौरान कंपनी की ओर से इन मुद्दों पर खेद जताया गया. बताया गया कि मेटा ने माना है कि उसके प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन और ऑपरेशन से जुड़ी कुछ गंभीर कमियां सामने आई हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है. 

Advertisement

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब मेटा पहले से ही भारत सरकार और संसद की आईटी संबंधी स्थायी समिति के निशाने पर है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ घंटों के लिए प्लेटफॉर्म से हट गया था. मेटा ने बाद में इसे तकनीकी गलती बताते हुए वीडियो रीस्टोर कर दिया और माफी भी मांगी थी. लेकिन सरकार इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और कंपनी की ग्लोबल टीम को दिल्ली बुलाकर जवाब मांगा. 

CSAM और Deepfake पर भी जताया खेद

सूत्रों के अनुसार, बैठकों के दौरान मेटा ने बच्चों से जुड़े यौन शोषण वाले कंटेंट (CSAM), Deepfake कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई कमियों पर भी माफी मांगी. कंपनी ने माना कि इन मामलों में उसके सिस्टम उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाए और फ्यूचर में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सुधार किए जाएंगे. 

Advertisement

मेटा पर ये भी आरोप लगते आए हैं कि इंस्टाग्राम और दूसरे मेटा प्लेटफॉर्म्स पर चाइल्ड सेक्शुअल कंटेंट होते हैं जिसे कंपनी नहीं हटाती है. कंपनी का दोहरा रवैया रहता है. किसी के ऐसे भी पोस्ट हटाए जाते हैं जो गाइडलाइन को फॉलो करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इनके प्लेटफॉर्म पर सेमी पोर्न कंटेंट की भरमार है. इन कंटेंट को क्यों नहीं हटाया जाता है? 

पिछले महीने केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर CSAM से जुड़े विज्ञापन दिखाई देने के मामले में मेटा को नोटिस भी भेजा था. इसके बाद कंपनी से जवाब मांगा गया था और उसकी सफाई की जांच अभी भी जारी है. 

सेफ हार्बर पर भी बढ़ा दबाव

सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान सरकार ने मेटा को यह भी स्पष्ट कर दिया कि भारत में काम करने वाली सभी सोशल मीडिया कंपनियों को भारतीय कानून का पालन करना होगा. रिपोर्ट के अनुसार, सरकार का मानना है कि अगर कोई प्लेटफॉर्म यह तय करता है कि किस यूजर को कौन-सा कंटेंट दिखाया जाएगा और किसे नहीं, तो उसकी भूमिका सिर्फ एक इंटरमीडियरी तक सीमित नहीं रह जाती. इसी वजह से कंपनी को मिलने वाली सेफ हार्बर सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं. 

सेफ हार्बर, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 79 के तहत मिलने वाली वह कानूनी सुरक्षा है, जिसके तहत सोशल मीडिया कंपनियां यूजर्स के पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए सीधे जिम्मेदार नहीं मानी जातीं. हालांकि अगर प्लेटफॉर्म कानून का पालन नहीं करता या उसकी भूमिका सिर्फ माध्यम से आगे बढ़ जाती है, तो इस सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »