देसी कंपनी Lava ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, इतनी है कीमत

Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. ये फोन 13MP के मेन लेंस वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
Lava Bold N2 सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है. (Photo: Lava) Lava Bold N2 सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है. (Photo: Lava)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

देसी स्मार्टफोन कंपनी लावा ने अपना लेटेस्ट प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Lava Bold N2 को लॉन्च किया है, जो एक एंट्री लेवल डिवाइस है. इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिवली ऐमेजॉन से खरीदा जा सकेगा. ब्रांड ने इसे दो कलर में लॉन्च किया है. फोन 4GB RAM के साथ आता है. 

इसमें IP64 रेटिंग मिलती है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन के जरिए कंपनी एंट्री लेवल यूजर्स या पहली बार फोन खरीदने वालों को टार्गेट कर रही है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

Lava Bold N2 सिर्फ एक रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. फोन दो कलर ऑप्शन में आता है. स्मार्टफोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है. फोन ऐमेजॉन पर मिलेगा. इसकी सेल 27 फरवरी से शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें: फ्रंट और बैक दोनों तरफ डिस्प्ले, Lava Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

इसे दो कलर ऑप्शन- इंडस ब्लैक और सियाचिन वॉइट में खरीदा जा सकता है. फोन के साथ कंपनी डोरस्टेप सर्विसिंग फ्री दे रही है. यानी आप घर बैठे ही फोन की सर्विस करा सकेंगे. 

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

Lava Bold N2 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. ये फोन Android 15 Go पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन में कोई ब्लोटवेयर नहीं मिलेगा. यूजर्स को क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा. Lava Bold N2 में 6.75-inch का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Lava Blaze Dragon 5G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, 10 हजार से कम है दाम

कौन-सा प्रोसेसर मिलता है?

स्मार्टफोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है. फोन में 4GB RAM एक्सपैंशन भी मिलता है. फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी लेंस 13MP का है. दूसरे सेंसर के बारे में जानकारी नहीं है. 

वहीं फ्रंट में कंपनी ने 5MP का कैमरा दिया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. स्मार्टफोन की सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement