Apple ने अपनी लेटेस्ट सीरीज का सबसे सस्ता हैंडसेट iPhone 17e लॉन्च कर दिया है. वहीं गूगल ने भी कुछ दिन पहले Pixel 10a लॉन्च किया था. ये दोनों ही स्मार्टफोन अपनी सीरीज के सबसे सस्ते हैंडसेट हैं और आने वाले दिनों में भारत में इनकी सेल शुरू होगी.
iPhone 17e या Pixel 10a के बीच कंफ्यूजन है कि कौन सा हैंडसेट खरीदना चाहिए. इसके लिए आज आपको इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिएक्शन्स, डिस्प्ले, कैमरा और अन्य फीचर्स के बारे में डिटेल्स में बताते हैं.
iPhone 17e Vs Pixel 10a का डिस्प्ले
iPhone 17e में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट है. इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,200 Nits है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सिरेमिक शील्ड 2 का यूज किया है.
Pixel 10a में 6.3 इंच का FHD+ OLED HDR डिस्प्ले है, और 120Hz रिफ्रेश रेट है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का यूज किया गया है.
iPhone 17e Vs Pixel 10a का कैमरा
iPhone 17e में सिंगल रियर कैमरा सेंसर मिलता है, जो 48MP का है. इसमें 12MP का सेल्फी कैमरा है.
Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है. फ्रंट पर 13MP का सेल्फी कैमरा है.
iPhone 17e Vs Pixel 10a की परफॉर्मेंस
iPhone 17e में A19 चिपसेट लगा है. कंपनी का दावा है कि डेली टास्क में A19 बेहतर ऑप्शन साबित होगा.
वहीं, Pixel 10a में Tensor G4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. AI फीचर्स चाहते हैं तो Google इकोसिस्टम चुनना होगा, जिसमें Tensor G4 चिपसेट दी है.
iPhone 17e Vs Pixel 10a की बैटरी
Apple ने iPhone 17e की बैटरी डिटेल्स ऑफिशियल अनवील नहीं है. मगर कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने कैपिबिलिटीज रखता है. iPhone 17e 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
Pixel 10a बैटरी के मामले में सबसे आगे है, जिसमें 5,100mAh की बैटरी और 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है.
iPhone 17e Vs Pixel 10a की कीमत
iPhone 17e के शुरुआती वेरिएंट में 256GB स्टोरेज मिलती है और इसकी कीमत 64,900 रुपये है. वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है. Pixel 10a को सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत 49,999 रुपये है.
aajtak.in