रुक जाइये! खरीदने जा रहे हैं न्यू फोन, जान लें iPhone की प्रॉब्लम

iPhone खरीदने के लिए कई लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होते हैं, बजट ना होने पर आसान किस्तों (EMI) में खरीदते हैं. अब कई यूजर्स ने रिपोर्ट की है कि उनको न्यू आईफोन में बैटरी की समस्या आ रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
ऐपल बैटरी को लेकर बढ़ी शिकायत. (Photo: Unsplash) ऐपल बैटरी को लेकर बढ़ी शिकायत. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:50 AM IST

अमेरिका कंपनी ऐपल के आईफोन की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. लॉन्चिंग के बाद खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइन तक लगाते हैं. अगर आप भी न्यू आईफोन खरीदने जा रहे हैं तो जान लें कि iPhone की बैटरी और चार्जिंग को लेकर लोग क्या शिकायत कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि उनके न्यू आईफोन में एक परेशानी आ रही है. अगर एक बार हैंडसेट की बैटरी जीरो हो जाती है, जिसके बाद हैंडसेट को चार्जिंग पर लगाया जाता है तो कुछ सेकेंड के अंदर फोन रिस्पोंस नहीं करता है. 

Advertisement

स्क्रीन पूरी तरह से ब्लैक ही बनी रहती है और कोई चार्जिंग इंडिकेटर नजर नहीं आता है. यह परेशानी न्यू हैंडसेट iPhone 17 और iPhone Air में नजर आ रही है.

चार्जिंग पर लगाते तुरंत नहीं होता है ऑन  

रिपोर्ट के मुताबिक, जब बैटरी पूरी तरह से खत्म हो जाती है तो फोन को तुरंत वायर चार्जिंग पर लगाया जाता है, जिसके बाद फोन रिस्पोंड नहीं करता है. रिपोर्ट में बताया है कि अलग-अलग यूएसबी केबल का यूज करने पर डिवाइस रिस्पोंस नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें: चीन को कड़ी टक्कर, मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स का जलवा, भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

वायरलेस चार्जिंग के साथ ये है प्रॉब्लम 

iPhone को वायरलेस चार्जिंग की मदद से चार्ज करते हैं तो फुल डिस्चार्ड हैंडसेट को दोबारा ऑन होने में करीब 5 से 10 मिनट तक का समय लग जाता है. 

Advertisement

रीबूट होने के लिए मिनिमम वॉल्टेज की जरूरत 

चार्जिंग की खबरों के बीच में एक बात सामने आई है कि फोन को रीबूट होने के लिए मिनिमम बैटरी वॉल्टेज की जरूरत होती है. बैटरी का स्तर उससे भी नीचे चला गया है तो चार्जिंग में थोड़ा सा वक्त लगता है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement